Home
Class 11
BIOLOGY
दीप्तिकालिता तथा बसंतीकरण क्या है ? इनके...

दीप्तिकालिता तथा बसंतीकरण क्या है ? इनके महत्व का वर्णन करे |

लिखित उत्तर

Verified by Experts

दीप्तिकालिता कुछ पादपों में पुष्पन केवल प्रकाश व अंधकार की अवधि पर ही निर्भर नहीं करता, बल्कि उसकी सापेक्षित अवधि पर निर्भर करता है। इस घटना को दीप्तिकालिता कहते हैं। यह भी रोचक बात है कि तने के शीर्षस्थ कलिका पुष्पन से पूर्व पुष्पन शीर्षस्थ कलिका में परिवर्तित होती हैं, परन्तु वे खुद से प्रकाशकाल को नहीं महसूस कर पाती हैं। प्रकाश/अंधकार काल का अनुभव पत्तियाँ करती हैं। परिकल्पना यह है कि हार्मोनल तत्व (फ्लोरिजन) पुष्पन हेतु जिम्मेदार हैं। फ्लोरिजन पत्ती से तना कलिका में पुष्पन प्रेरित करने हेतु तभी जाती है जब पौधे आवश्यक प्रेरित दीप्तिकाल में अनावृत होते हैं। दीप्तिकालिता के आधार पर पौधों को तीन श्रेणियों में विभक्त किया गया है-अल्प प्रदीप्तकाली पौधे, दीर्घ प्रदीप्तकाली पौधे एवं तटस्थ प्रदीप्तकाली पौधे। अल्प प्रदीप्तकाली पौधों में क्रांतिक अवधि से कम प्रकाश की अवधि चाहिए जबकि दीर्घ प्रदीप्तकाली पौधों में प्रकाश की अवधि संकट क्रांतिक अवधि से अधिक चाहिए। जिसमें प्रकाश की अवधि एवं पुष्पन प्रेरित करने में कोई सम्बन्ध नहीं होता है। ऐसे पादपों को तटस्थ प्रदीप्तकाली पादप कहते हैं।
वसंतीकरण (Vernalisation)-कुछ पादपों में पुष्पन गुणात्मक या मात्रात्मक तौर पर कम तापक्रम में अनावृत होने पर निर्भर करता है। इसे ही वसंतीकरण कहा जाता है। यह अकालिक प्रजनन परिवर्धन को वृद्धि के मौसम में तब तक रोकता है जब तक पौधे परिपक्व न हो जाएं। वसंतीकरण कम ताप काल में पुष्पन के प्रोत्साहन को कहते हैं। उदाहरण के तौर पर भोजन वाले पौधे गेहूँ, जौ तथा राई की दो किस्में होती है-सर्दी तथा वसंत की किस्में। वसंत की किस्में साधारणतया वसंत में बोई जाती हैं, जो बढ़ते मौसम की समाप्ति से पूर्व फूलती एवं फलती हैं। सर्दी की किस्में यदि वसंत में बोई जाती हैं तो वह मौसम से पूर्व न तो पुष्पित होती हैं और न फलती हैं। इसलिए ये शरद् काल में बोई जाती हैं। ये अंकुरित होते हैं और नवोद्भिदों के रूप में जाड़े को बिताते हैं, फिर वसंत में फूलते व फलते हैं तथा मध्य ग्रीष्म के दौरान काट लिये जाते हैं।
वसंतीकरण के कुछ उदाहरण द्विवर्षी पौधों में भी पाये जाते हैं। चुकंदर, पत्ता गोभी, गाजर कुछ द्विवर्षी पौधे हैं। एक द्विवर्षी पौधे को कम तापक्रम में अनावृत कर दिये जाने पर, पादपों में बाद में दीप्तिकालिता के कारण पुष्पन की अनुक्रिया बढ़ जाती है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पादप वृद्धि एवं परिवर्धन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (रिक्त स्थान की पूर्ति के प्रश्न)|10 Videos
  • पादप वृद्धि एवं परिवर्धन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (सत्य व असत्य)|10 Videos
  • पादप में श्वसन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न |21 Videos
  • पुष्पी पादपों का शारीर या शारीरिकी

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गये प्रश्न|29 Videos
SANJEEV PUBLICATION-पादप वृद्धि एवं परिवर्धन -विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गये प्रश्न
  1. दीप्तिकालिता तथा बसंतीकरण क्या है ? इनके महत्व का वर्णन करे |

    Text Solution

    |

  2. पादपों में प्रारूपिक वृद्धि वक्र कैसा है?

    Text Solution

    |

  3. बीजों में प्रसुप्ति किसके द्वारा हटाई जाती है

    Text Solution

    |

  4. डॉ० एफ० वेन्ट ने निरीक्षण किया कि यदि प्रांकुर चोल को अलग कर उसे एक घं...

    Text Solution

    |

  5. चाय के बागानों में सामान्यतया प्रयोग होने वाला पादप वृद्धि हॉर्मोन है

    Text Solution

    |

  6. फल और पत्तियों के समयपूर्व झड़ने को किसके उपयोग द्वारा रोका जा सकता है

    Text Solution

    |

  7. ऑक्सिन के लिए जैव-विशेलषण होता है-

    Text Solution

    |

  8. एविना प्राकूर चोल परिक्षण किसकी उपस्थिति ज्ञात करने के लिए किया जाता ह...

    Text Solution

    |

  9. आपको एक कृत्रिम माध्यम में विभेदन की क्षमता वाला एक उत्तक दिया गया है...

    Text Solution

    |

  10. जिब्रोलिन से बीजानुकुरण का प्रोन्नयन हो सकता है क्योंकि इनसे

    Text Solution

    |

  11. साइटोकाइनिन एक हॉर्मोन होता है जिसका मुख्य कार्य है

    Text Solution

    |

  12. इथाइलीन है-

    Text Solution

    |

  13. मूल (Root) परिवर्धन किसके द्वारा बढ़ाया जाता है

    Text Solution

    |

  14. निम्नलिखित में से वह कौन सा एक है जो जिबैरलिन का एक विरोधी के रूप में ...

    Text Solution

    |

  15. निम्न में से किस पादप हॉरमोन को को स्ट्रैस हॉरमोन भी कहते है-

    Text Solution

    |

  16. पादपों में पुष्पन होने में, दिन की लम्बाई का महत्त्व सर्वप्रथम किसमें ...

    Text Solution

    |

  17. बसन्तीकरण द्वारा पुष्पन किसमें उत्प्रेरित होता है?

    Text Solution

    |

  18. पादप वृद्धि नियंत्रकों को प्रभावित करके,तापमान तथा प्रकाश पौधों में क्...

    Text Solution

    |

  19. टमाटर के कुछ सामान्य नवोद्भिदों को अंधेरे कक्ष मे रखा गया। कुछ दिनों क...

    Text Solution

    |

  20. पादपवर्णक क्या है

    Text Solution

    |

  21. किसी हरे पौधे को जब प्रकाश में रखा जाता है तो वह प्रकाश के स्त्रोत की ...

    Text Solution

    |