Home
Class 11
BIOLOGY
CO2 के परिवहन (ट्रांसपोर्ट) की मुख्य क्र...

`CO_2` के परिवहन (ट्रांसपोर्ट) की मुख्य क्रियाविधि क्या है? व्याख्या कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

कार्बन डाइऑक्साइड का रुधिर द्वारा परिवहन
(Transportation of Carbon dioxide by Blood)
ऊतकों में खाद्य पदार्थों के ऑक्सीकरण से उत्पन्न कार्बन डाइऑक्साइड विसरण द्वारा रुधिर केशिकाओं में चली जाती है। रुधिर द्वारा इसका परिवहन श्वसनांगों तक अनलिखित तीन प्रकार से होता है
(1) प्लाज्मा में घुलकर (Dissolved in Plasma)-लगभग 7% कार्बन डाइऑक्साइड का परिवहन प्लाज्मा में घुली अवस्था में होता है।
(2) बाइकार्बनिट्स के रूप में (In the form of bicarbonates) लगभग 70% कार्बन डाइऑक्साइड का परिवहन बाइकार्बोनट्स के रूप में होता है।
कार्बन डाइऑक्साइड का अधिकांश भाग लाल रुधिराणुओं में विसरित हो जाता है। इसमें से 70% कार्बन डाइऑक्साइड से कार्बोनिक अम्ल व अन्त में बाइकार्बोनेट्स का निर्माण हो जाता है। लाल रुधिराणुओं में कार्बोनिक एनहाइड्रेज एन्जाइम की उपस्थिति में कार्बोनिक अम्ल का निर्माण होता है। कार्बोनिक अम्ल विघटित होकर हाइड्रोजन आयन व बाइकार्बोनेट आयन बनाता है।
`CO_2+H_2O overset("काबोनिक एनहाइड्रेज")underset("एन्जाइम")rarrH_2CO_3rarrH^(+)+HCO_3^(-)`
प्लाज्मा में, अनुपस्थित होता है अत: प्लाज्मा में बाइकार्बोनेट कम मात्रा में बनता है। बाइकार्बोनेट आयन `(HCO_3^(-))` लाल रुधिराणुओं के पोटैशियम आयन `(K^(+))` तथा प्लाज्मा के सोडियम आयन `(Na^(+))` से क्रिया करके क्रमशः पोटैशियम तथा सोडियम बाइकार्बोनट बनाता है।
(i) प्लाज्मा में `HCO_3^(-)+Na^(+)rarrunderset(" सोडियम बाइकार्बोनेट ")(NaHCO_3)`
(ii) लाल रुधिराणुओं में- `HCO_3^(-)+K^(+)rarrunderset("पोटैशियम बाइकार्योनेट")(KHCO_3)`
क्लोराइड शिफ्ट या हैम्बर्गर परिघटना (Chloride Shift or Hambergur Phenomenon) सामान्य pH तथा विद्युत तटस्थता (electric neutrality) बनाए रखने के लिए जितने बाइकार्बोनेट आयन रुधिर कणिकाओं से प्लाज़्मा में आते हैं, उतने ही क्लोराइड आयन `(Cl^(-))` रुधिर कणिकाओं में जाकर उसकी पूर्ति करते हैं। इस क्रिया के फलस्वरूप प्लाज्मा में बाइकार्बोनेट तथा लाल रुधिर कणिकाओं में क्लोराइड़ आयनों का जमाव हो जाता है। इस क्रिया को क्लोराइड शिफ्ट (chloride shift) कहते हैं। श्वसन तलं पर प्रक्रियाएँ विपरीत दिशा में होती हैं जिससे `CO_2` मुक्त होकर वायुमण्डल में चली जाती है।
(3) कार्बएमीनोहीमोग्लोबिन के रूप में (In the form of Carbaminohaemoglobin)-कार्बन डाइऑक्साइड का लगभग 23% भाग लाल रुधिर कणिकाओं के अपचयित (reduced) हीमोग्लोबिन की ग्लोबिन प्रोटीन से मिलकर अस्थायी यौगिक बनाता है -
हीमोग्लोबिन `+ CO_2 rarr` कार्बेमीनोहीमोग्लोबिन
`HbNH_2 + CO_2hArrHbNHCOOH`
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • श्वसन और गैसों का विनिमय

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar LO Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके हल (बहुविकल्पीय प्रश्न) |6 Videos
  • श्वसन और गैसों का विनिमय

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar LO Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके हल (अति लघु उत्तरीय प्रश्न)|7 Videos
  • शरीर द्रव तथा परिसंचरण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण (प्रश्नोत्तर) (बहुविकल्पीय प्रश्न)|17 Videos
CHITRA PUBLICATION-श्वसन और गैसों का विनिमय -अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)
  1. CO2 के परिवहन (ट्रांसपोर्ट) की मुख्य क्रियाविधि क्या है? व्याख्या कीजि...

    Text Solution

    |

  2. हीमोग्लोबिन द्वारा संवहित ऑक्सीजन का प्रतिशत होता है

    Text Solution

    |

  3. स्तनी के फेफड़ों में प्रवाही आयतन होता है

    Text Solution

    |

  4. कार्बन डाइऑक्साइड की सर्वाधिक मात्रा रुधिर द्वारा किस रूप में संवहित ह...

    Text Solution

    |

  5. ग्लाइकोलिसिस का अन्तिम उत्पाद होता है

    Text Solution

    |

  6. कुछ जन्तुओं का रुधिर नीला होता है क्योंकि उसमें होता है

    Text Solution

    |

  7. ATP के एक मोल के पूर्ण ऑक्सीकरण से कितनी ऊर्जा मुक्त होती है

    Text Solution

    |

  8. रुधिर में 1 ग्राम हीमोग्लोबिन द्वारा कितनी O2 का परिवहन होता है

    Text Solution

    |

  9. CO किसके साथ वाष्पशील यौगिक बनाता है?

    Text Solution

    |

  10. यदि समुद्र के किनारे रहने वाला व्यक्ति पहाड़ों पर रहने लगे तो उसमें

    Text Solution

    |

  11. मनुष्य की सजीव क्षमता होती है

    Text Solution

    |

  12. एक स्वस्थ मनुष्य एक मिनट में श्वास लेता है

    Text Solution

    |

  13. श्वसन भागफल का अर्थ है

    Text Solution

    |