Home
Class 11
BIOLOGY
मानव श्वसन की क्रियाविधि को समझाइये।...

मानव श्वसन की क्रियाविधि को समझाइये।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

श्वासोच्छ्वास की क्रियाविधि (Mechanism of Breathing)- साँस लेना (Breathing) श्वसन का प्रथ पद है जो एक भौतिक क्रिया है जिसके द्वारा फेफड़ों का वातन होता है। इसकी दो प्रमुख अवस्थाएँ होती हैं। अन्तःश्वस (inspiration) तथा बहि:श्वसन (expiration)| अन्तःश्वसन में वायुमण्डलीय वायु फेफड़ों में प्रवेश करती है जबकि बहि:श्वसन या नि:श्वसन में फेफड़ों की `CO_2` युक्त वायु बाहर निकलती है। फेफड़ों में वायु का प्रवेश व निकास फेंफड़ों वायुमण्डलीय वायु के बीच विकसित दाब प्रवणता (pressure gradient) के अनुसार होता है।
इस प्रक्रिया में वक्ष गुहा की विशिष्ट संरचनाएँ मदद करती हैं। डायाफ्राम (diaphragm) तथा अन्तरापर्युक (intercosta muscles) व बाह्य पर्युक पेशियाँ (external costal muscles) इसमें मदद करती हैं। यह पेशियाँ पसलियों के बीच में स्थित होती हैं जबकि डायाफ्राम वह पेशीय पट्ट (muscular septum) है जो वक्ष गुहा व उदर गुहा के बीच की दीवार बनाता है। अन्तःश्वसन (Inspiration)
डायाफ्राम व इण्टरकोस्टल पेशियों के संकुचन से डायाफ्राम चपटा हो जाता है। रिब केज (rib cage) बाहर की ओर तथा ऊपर की ओर गति करती है फलस्वरूप वक्ष गुहा का आयतन बढ़ जाता है। इसमें वक्ष गुहा में वायुदाब से कम हो जाता है अत: बाह्य वायु श्वसन मार्ग के रास्ते फेफड़ों में प्रवेश करती है।
यह प्रक्रिया अन्तःश्वसन (inspiration) कहलाती है। डायाफ्राम तथा इण्टरनेशनल पेशियों के प्रसरण (relaxation) से रिब केज (rib cage) नीचे की ओर व अन्दर की ओर गति कर अपनी मूल अवस्था में आ जाती है। डायाफ्राम भी अपनी सामान्य डोम के आकार की स्थिति में आ जाता है। इसके कारण वक्ष गुहा (thoracic cavity) का आयतन कम हो जाता है तथा फेफड़ों के अन्दर का दाब बढ़ कर वायुमण्डलीय दाब से कुछ अधिक हो जाता है फलस्वरूप फेफड़ों की `CO_2` युक्त वायु बाहर धकेल दी. जाती है। यह प्रक्रिया नि:श्वसन (expiration) कहलाती है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • श्वसन और गैसों का विनिमय

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)|11 Videos
  • श्वसन और गैसों का विनिमय

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-l))|17 Videos
  • श्वसन और गैसों का विनिमय

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar LO Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके हल (लघु उत्तरीय प्रश्न)|2 Videos
  • शरीर द्रव तथा परिसंचरण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण (प्रश्नोत्तर) (बहुविकल्पीय प्रश्न)|17 Videos
CHITRA PUBLICATION-श्वसन और गैसों का विनिमय -NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar LO Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके हल (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)
  1. मानव श्वसन की क्रियाविधि को समझाइये।

    Text Solution

    |