Home
Class 11
BIOLOGY
रक्त के संगठित पदार्थों के अवयवों का वर्...

रक्त के संगठित पदार्थों के अवयवों का वर्णन कीजिए तथा प्रत्येक अवयव के एक प्रमुख कार्य के बारे में लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

रुधिर कणिकाएँ या रुधिराणु (Blood Cells or Blood Corpuscles)—ये संगठित पदार्थ कहलाते हैं। ये रुधिर का 45% भाग बनाते हैं। रुधिराणु तीन प्रकार के होते हैं। इनमें लगभग 99% लाल रुधिराणु हैं। शेष श्वेत रुधिराणु तथा रुधिर प्लेटलेट्स होते हैं।
(क) लाल रुधिरांणु (Red Blood Corpuscles or Erythrocytes)—मनुष्य में इनकी संख्या 54 लाख प्रति घन मिमी होती है। स्तनियों के रुधिराणु केन्द्रकरहित, गोल तथा उभयावतल (biconcave) होते हैं। इनमें लौहयुक्त यौगिक हीमोग्लोबिन पाया जाता है। ये ऑक्सीजन परिवहन का कार्य करते हैं। अन्य कशेरुकियों में लाल रुधिराणु अण्डाकार तथा केन्द्रकयुक्त होते हैं।
(ख) श्वेत रुधिराणु या ल्यूकोसाइट्स (leucocytes) इनकी संख्या 5000-11000 प्रति घन मिमी होती है। ये केन्द्रकयुक्त, अमीबा के आकार की तथा रंगहीन होती हैं। श्वेत रुधिराणु मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं-
(i) कणिकामय (Granulocytes)
(ii) कणिकारहित (Agranulocytes)
(i) कणिकामय (Granulocytes)—केन्द्रक की संरचना के आधार पर ये तीन प्रकार की होती हैं-
(अ) बेसोफिल्स (Basophils)—इनका केन्द्रक बड़ा तथा 2-3 पालियों में बँटा दिखाई देता है।
(ब)इओसिनोफिल्स (Eosinophils)—इनका केन्द्रक दो स्पष्ट पिण्डों से बँटा होता है। दोनों भाग परस्पर तन्तु से जुड़े होते हैं। ये एलर्जी (allergy), प्रतिरक्षण (immunity) एवं अति संवेदनशीलता में महत्त्वपूर्ण कार्य करते हैं।
(स.) न्यूट्रोफिल्स (Neutrophils)—इनका केन्द्रक 2 से 5 भागों में बँटा होता है। ये सूत्र द्वारा परस्पर जुड़े रहते हैं। ये भक्षकाणु (phagocytosis) द्वारा रोगाणुओं का भक्षण करते हैं।
(ii) एग्रैन्यूलोसाइट्स (Agranulocytes)-इनका कोशिकाद्रव्य कणिकारहित होता है। इनका केन्द्रक अपेक्षाकृत बड़ा व घोड़े की नाल के आकार का (horse-shoe shaped) होता है। ये दो प्रकार की होती हैं-
(अ) लिम्फोसाइट्स (Lymphocytes)-ये.छोटे आकार के श्वेत रुधिराणु हैं। इनका कार्य प्रतिरक्षी (antibodies) का निर्माण करके शरीर की सुरक्षा करना है।
(ब) मोनोसाइट्स (Monocytes) ये बड़े आकार की कोशिकाएँ हैं, जो भक्षकाणु क्रिया (phagocytosis) द्वारा शरीर की सुरक्षा करती हैं।
(ग)रुधिर बिम्बाणु या रुधिर प्लेटलेट्स (Blood Platelets or Thrombocytes)- इनकी संख्या 2 लाख से 5 लाख प्रति घन मिमी तक होती है। ये उभयोत्तल (biconvex), तश्तरीनुमा होते हैं। ये रुधिर स्कन्दन में सहायक होते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • शरीर द्रव तथा परिसंचरण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT ZONE (NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका) (Biology Exemplar LO Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके हल ( बहुविकल्पीय प्रश्न)|23 Videos
  • शरीर द्रव तथा परिसंचरण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण (प्रश्नोत्तर) (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)|22 Videos
  • वनस्पति जगत

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|25 Videos
  • श्वसन और गैसों का विनिमय

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|12 Videos
CHITRA PUBLICATION-शरीर द्रव तथा परिसंचरण-अन्य महत्त्वपूर्ण (प्रश्नोत्तर) (बहुविकल्पीय प्रश्न)
  1. रक्त के संगठित पदार्थों के अवयवों का वर्णन कीजिए तथा प्रत्येक अवयव के ...

    Text Solution

    |

  2. मनुष्य के हृदय के स्पन्दन का प्रकार होता है-

    Text Solution

    |

  3. प्राणी के शरीर का रुधिर बैंक (blood.bank) क्या है-

    Text Solution

    |

  4. हृदय पेशियों की विशेषता होती है

    Text Solution

    |

  5. किस अंग की अस्वस्थता को एथेरीरोस्क्लीरेसिस दर्शाती है-

    Text Solution

    |

  6. सामान्य नाड़ी दाब (सिस्टोलिक दाब) है

    Text Solution

    |

  7. रक्त का pH होता है

    Text Solution

    |

  8. प्रदूषण का मुख्य कारण है

    Text Solution

    |

  9. स्फिग्मोमैनोमीटर से मापते हैं-

    Text Solution

    |

  10. QRST का सम्बन्ध है-

    Text Solution

    |

  11. जीवन के लिए आवश्यक है:

    Text Solution

    |

  12. निम्नलिखित में से कौन रुधिर वर्ग को सर्वग्राही माना जाता है-

    Text Solution

    |

  13. हमारे शरीर में प्रतिरक्षी (Antibodies) हैं, जटिल-

    Text Solution

    |

  14. मनुष्य का हृदय होता है-

    Text Solution

    |

  15. रक्त का थक्का बनते समय निम्नलिखित किन कारकों की उपस्थिति में प्रोनोम्ब...

    Text Solution

    |

  16. लिम्फोसाइट्स का निर्माण निम्नलिखित में से किसमें होता है-

    Text Solution

    |

  17. धमनियों की भित्ति का मोटा होना कहलाता है-

    Text Solution

    |

  18. सिस्टोलिक तथा डायस्टोलिक अवस्थाओं के मध्य रक्त दाब का अन्तर होता है-

    Text Solution

    |