Home
Class 11
BIOLOGY
कशेरुकी के हृदयों में विकासीय परिवर्तनों...

कशेरुकी के हृदयों में विकासीय परिवर्तनों का वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

कशेरुकी प्राणियों में हृदय का निर्माण भ्रूण के मध्य स्तर (imesoderm) से होता है। भ्रूण अवस्था में आद्यान्न (archenteron) के नीचे आधारीय आन्त्र योजनी (mesentary) में दो अनुदैर्घ्य अन्तःस्तरी नलिकाएँ (endothelial canals) परस्पर मिलकर हृदय का निर्माण करती हैं। हृदय एक पेशीय थैलीनुमा रचना होती है। यह शरीर से रक्त एकत्र करके धमनियों द्वारा शरीर के विभिन्न भागों में पम्प करता है। कशेरुकी प्राणियों में हृदय निम्नलिखित प्रकार के होते हैं-
(a) द्विकोष्ठीय हृदय (Two Chambered Heart) मछलियों में द्विकोष्ठीय हृदय होता है। यह अनॉक्सीजनित रक्त को गिल्स (gills) में पम्प कर देता है। गिल्स से यह रक्त ऑक्सीजनित होकर शरीर में वितरित हो जाता है। इसमें धमनीकाण्ड एवं शिराकोटर.सहायक कोष्ठ तथा अलिन्द एवं निलय वास्तविक कोष्ठ होते हैं, इस प्रकार के हृदय को शिरीय हृदय (venqus heart) कहते हैं।
(b). तीन कोष्ठीय हृदय (Three chambered Heart) उभयचरों (amphibians) में तीन कोष्ठीय हृदय पाया जाता है। इसमें दो अलिन्द तथा एक निलय होता है। शिराकोटर (sinus venosus) दाएँ अलिन्द के पृष्ठ तल पर खुलता है। बाएँ अलिन्द में शुद्ध तथा दाएँ अलिन्द में अशुद्ध रक्त रहता है। निलय पेशीय होता है। उभयचरों में मिश्रित रक्त वितरित होता है। इसमें रुधिर संचरण एक परिपथ (single circuit) वाला होता है।
(c) चार कोष्ठीयं हृदय (Four chambered Heart) अधिकांश सरीसृपों में दो अलिन्द तथा दो अपूर्ण रूप से विभाजित निलय पाए जाते हैं। मगरमच्छ के हृदय में दो अलिन्द तथा दो निलय होते हैं। पक्षी तथा स्तनी जन्तुओं में दो अलिन्द तथा दो निलय होते हैं। बाएँ अलिन्द तथा बाएँ निलय में शुद्ध रक्त भरा होता है। इसे दैहिक चाप द्वारा शरीर में पम्प कर दिया जाता है। दाएँ अलिन्द में शरीर के विभिन्न भागों से अशुद्ध रक्त एकत्र होता है। यह दाएँ निलय से शुद्ध होने के लिए फेफड़ों में भेज दिया जाता . है। इन प्राणियों में दोहरा परिसंचरण होता है। इसमें रक्त के मिश्रित होने की सम्भावना नहीं होती।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • शरीर द्रव तथा परिसंचरण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT ZONE (NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका) (Biology Exemplar LO Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके हल ( बहुविकल्पीय प्रश्न)|23 Videos
  • शरीर द्रव तथा परिसंचरण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण (प्रश्नोत्तर) (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)|22 Videos
  • वनस्पति जगत

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|25 Videos
  • श्वसन और गैसों का विनिमय

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|12 Videos
CHITRA PUBLICATION-शरीर द्रव तथा परिसंचरण-अन्य महत्त्वपूर्ण (प्रश्नोत्तर) (बहुविकल्पीय प्रश्न)
  1. कशेरुकी के हृदयों में विकासीय परिवर्तनों का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  2. मनुष्य के हृदय के स्पन्दन का प्रकार होता है-

    Text Solution

    |

  3. प्राणी के शरीर का रुधिर बैंक (blood.bank) क्या है-

    Text Solution

    |

  4. हृदय पेशियों की विशेषता होती है

    Text Solution

    |

  5. किस अंग की अस्वस्थता को एथेरीरोस्क्लीरेसिस दर्शाती है-

    Text Solution

    |

  6. सामान्य नाड़ी दाब (सिस्टोलिक दाब) है

    Text Solution

    |

  7. रक्त का pH होता है

    Text Solution

    |

  8. प्रदूषण का मुख्य कारण है

    Text Solution

    |

  9. स्फिग्मोमैनोमीटर से मापते हैं-

    Text Solution

    |

  10. QRST का सम्बन्ध है-

    Text Solution

    |

  11. जीवन के लिए आवश्यक है:

    Text Solution

    |

  12. निम्नलिखित में से कौन रुधिर वर्ग को सर्वग्राही माना जाता है-

    Text Solution

    |

  13. हमारे शरीर में प्रतिरक्षी (Antibodies) हैं, जटिल-

    Text Solution

    |

  14. मनुष्य का हृदय होता है-

    Text Solution

    |

  15. रक्त का थक्का बनते समय निम्नलिखित किन कारकों की उपस्थिति में प्रोनोम्ब...

    Text Solution

    |

  16. लिम्फोसाइट्स का निर्माण निम्नलिखित में से किसमें होता है-

    Text Solution

    |

  17. धमनियों की भित्ति का मोटा होना कहलाता है-

    Text Solution

    |

  18. सिस्टोलिक तथा डायस्टोलिक अवस्थाओं के मध्य रक्त दाब का अन्तर होता है-

    Text Solution

    |