Home
Class 12
BIOLOGY
निम्न के बीच अन्तर बताइए (क) पुनरावृत्ति...

निम्न के बीच अन्तर बताइए (क) पुनरावृत्ति डी०एन०ए० एवं अनुषंगी डी०एन०ए० (ख) एम-आर०एन०ए० और टी-आर०एन०ए० (ग) टेम्पलेट रज्जु और कोडिंग रज्जु।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(क) पुनरावृत्ति एवं अनुषंगी डी०एन०ए० में अन्तर (Difference between Repetitive and Satellite D.N.A.) पुनरावृत्त डी०एन०ए० (Repetitive DNA)- प्रोटीन को कोड न करने वाले DNA के ऐसे अनुक्रम जो डी०एन०ए० में बार-बार दोहराए जाते हैं, अर्थात् जिनकी पुनरावृत्ति होती है, पुनरावृत्त DNA कहलाते हैं। सैटेलाइट DNA पुनरावृत्त DNA का ही एक प्रकार है। (ट्रान्सपोजान्स व एलू अनुक्रम भी पुनरावृत्त DNA के प्रकार हैं।) सैटेलाइट DNA का घनत्व मुख्य DNA से अलग होता है तथा यह पुनरावृत्त क्रमों से बना होता है। यह हेटरोक्रोमैटिन का प्रमुख भाग बनाता है। - अनुषंगी डी०एन०ए० (Satellite D.N.A.)- जीनोमिक डी०एन०ए० के समूह से पुनरावृत्ति डी०एन०ए० को प्रवणता अपकेन्द्रीकरण (gradient- centrifugation) विधि द्वारा पृथक् करने पर जीनोमिक डी०एन०ए० समूह में विभिन्न शिखर बनते हैं। इसमें एक बड़ा शिखर तथा अनेक छोटे-छोटे शिखर (peaks) बनते हैं, इन छोटे-छोटे शिखर को अनुषंगी डी०एन०ए० (satellite D.N.A.) कहते हैं। ये मानव जीनोम के अधिकांश भाग में पाए जाते हैं। ये अनुक्रम उच्च श्रेणी की बहुरूपता (polymorphism) को प्रदर्शित करते हैं, यह फिंगरप्रिन्ट का आधार होता है। (ख) एम-आर०एन०ए० तथा टी०-आर०एन०ए० में अन्तर (Difference between m-R.N.A. and t-R.N.A.) सन्देशवाहक आर०एन०ए० (m-R.N.A.)-यह एक लम्बा रेखीय (linear) अणु होता है। केन्द्रक D.N.A. के अनुलेखन से बनता है। पॉलिपेप्टाइड श्रृंखला के संश्लेषण में ऐमीनो अम्लों के निश्चित क्रम को निर्धारित करने की सूचना m-R.N.A. में निहित होती है। प्रत्येक प्रकार की प्रोटीन के लिए एक विशेष m-R.N.A. होता है। यह कोशिका के कुल आर०एन०ए० कां केवल 3-5% होता है। m-R.N.A. अणु अस्थायी व आकार में रैखिक होते हैं। पॉलिपेप्टाइड श्रृंखला के बहुलीकरण के तुरन्त बाद इसका विघटन हो जाता है। इसके त्रिक कोडॉन बनाते हैं। ट्रान्सफर आर०एन०ए० (t-R.N.A.)-यह भी केन्द्रक DNA के अनुलेखन से बनता है। ये कोशिकाद्रव्य में उपस्थित ऐमीनो अम्लों के अणुओं को राइबोसोम तक ले जाते हैं और राइबोसोम पर स्थित m-R.N.A. पर यथास्थान जुड़कर ऐमीनो अम्ल अणुओं को पॉलिपेप्टाइड श्रृंखला में निर्धारित क्रम में फिट करते हैं, इस कार्य को पूर्ण करने के पश्चात् t-R.N.A. पुनः कोशिकाद्रव्य में वापस आ जाता है और पुन: अपने कार्य को दोहराता है। 20 ऐमीनो अम्ल के लिए 20 प्रकार के t-R.N.A. पाए जाते हैं। कोशिका के कुल R.N.A. का लगभग 15-18% t-R.N.A. होता है। यह सबसे छोटा RNA है जो क्लोवर लीफ के आकार का होता है। इस पर एण्टीकोडॉन पाया जाता है। (ग) टेम्पलेट रज्जुक और कोडिंग रज्जुक में अन्तर (Difference between Template Strand and Coding Strand) डी०एन०ए० द्विकुण्डली रज्जुक होता है। डी०एन०ए० के जिस रज्जुक का ध्रुवत्व 3. से 5. (3. `to` 5) की ओर होता है, वह टेम्पलेट की तरह कार्य करता है, इसलिए इसे टेम्पलेट रज्जुक (template strand) कहते हैं। इससे बना RNA इसका पूरक होता है। जिस रज्जुक का ध्रुवत्व 5. से 3. (5.`to`3) व अनुक्रम आर०एन०ए० जैसा होता है (केवल T की जगह U पाया जाता है) अनुलेखन के समय स्थानान्तरित हो जाता है। यह किसी के लिए भी कोडॉन का कार्य नहीं करता। इसे कूटलेखन रज्जुक (coding strand) कहते हैं। अनुलेखन इकाई के सभी सन्दर्भ बिन्दु जैसे प्रमोटर, टर्मिनेटर इसी के आधार पर परिभाषित किए जाते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • वंशागति के आण्विक आधार

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT ZONE (NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर) (बहुविकल्पीय प्रश्न )|18 Videos
  • वंशागति के आण्विक आधार

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT ZONE (NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर) ( अति लघु उत्तरीय प्रश्न)|4 Videos
  • मानव स्वास्थ्य तथा रोग

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ( बहुविकल्पीय प्रश्न )|30 Videos
  • वंशागति तथा विविधता के सिद्धान्त

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|32 Videos
CHITRA PUBLICATION-वंशागति के आण्विक आधार-अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न )
  1. निम्न के बीच अन्तर बताइए (क) पुनरावृत्ति डी०एन०ए० एवं अनुषंगी डी०एन०ए०...

    Text Solution

    |

  2. D.N.A. के दोनों स्ट्रैण्डों के मध्य की दूरी होती है

    Text Solution

    |

  3. DNA पाया जाता है :

    Text Solution

    |

  4. तीन नॉनसेन्स कोडॉन के नाम लिखिए।

    Text Solution

    |

  5. D.N.A. के दो क्षारक युगलों के मध्य की दूरी होती है--

    Text Solution

    |

  6. D.N.A. में ग्वानीन किसके साथ युग्म बनाता है

    Text Solution

    |

  7. Z-D.N.A. का व्यास होता है

    Text Solution

    |

  8. प्रकाश की अनुप्रस्थ तरंग प्रकृति पुष्टि करता है

    Text Solution

    |

  9. निम्नलिखित में से कौन-सा DNA से सम्बन्धित नहीं है?

    Text Solution

    |

  10. D.N.A. के एक स्ट्रैण्ड में क्षार अनुक्रम CAT GAC TAG है। अतः इसके दूसर...

    Text Solution

    |

  11. निम्नलिखित में से समारम्भन (initiation) कोडॉन है

    Text Solution

    |

  12. आनुवंशिक कोड (कूट) के 64 कोडॉन (प्रकूटों) में से कितने आनुवंशिक कूट 20...

    Text Solution

    |

  13. DNA प्रतिकृतिकरण प्रायः आगे बढ़ता है

    Text Solution

    |

  14. ओकाजाकी खण्ड (Okazaki fragment) क्या है

    Text Solution

    |

  15. m-RNA पर स्थित समाप्ति कोडॉन है

    Text Solution

    |

  16. आनुवंशिक इकाई है

    Text Solution

    |

  17. हरगोविन्द खुराना जाने जाते हैं

    Text Solution

    |

  18. D.N.A. और R.N.A. में समानता है

    Text Solution

    |

  19. सन्देशवाहक R.N.A. का निर्माण होता है

    Text Solution

    |

  20. D.N.A. खण्डों की पहचान करते हैं

    Text Solution

    |

  21. फॉस्फोडाइएस्टर बन्ध उपस्थित है

    Text Solution

    |