Home
Class 12
BIOLOGY
डी०एन०ए० अंगुलिछापी क्या है? इसकी उपयोगि...

डी०एन०ए० अंगुलिछापी क्या है? इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डालिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

डी०एन०ए० अंगुलिछापी (D.N.A. Finger Printing) .डी०एन०ए० फिंगर प्रिंटिंग तकनीक को सर्वप्रथम एलेक जेफ्रे (AlecJaffreys) ने इंग्लैण्ड में विकसित किया था। इसकी सहायता से विभिन्न व्यक्तियों अथवा जीवधारियों के मूल आनुवंशिक पदार्थ (D.N.A.) में भिन्नताओं को देखा जा सकता है। डी०एन०ए० फिंगर प्रिंटिंग का सिद्धान्त- आनुवंशिक बहुरूपता, जो व्यक्तियों में VNTR के रूप में प्रदर्शित होती है, का विश्लेषण ही इस तकनीक का आधार है। VNTR जीनोम का वह स्थान है जहाँ न्यूक्लियोटाइड अनुक्रम एक के बाद एक क्रम (tandem) में दोहराया जाता है। जीवधारी की प्रजाति के सभी सदस्यों के डी०एन०ए० प्रारूप भिन्न होते हैं। यही कारण है कि समरूपी जुड़वाँ (identical twins) को छोड़कर किसी भी व्यक्ति का फिंगर प्रिन्ट एक-दूसरे से मेल नहीं करता। प्रत्येक जीवधारी की सभी कोशिकाओं में एक जैसा डी०एन०ए० पाया जाता है। डी०एन०ए० के कारण एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति से भिन्न होता है। डी०एन०ए० के फिंगर प्रिंटिंग द्वारा डी०एन०ए० में स्थित उन क्षेत्रों की पहचान की जाती है जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में किसी भी मात्रा में भिन्नता दर्शाते हैं। डी०एन०ए० के इन्हीं क्षेत्रों के कारण शरीर में विभिन्नताएँ उत्पन्न होती हैं। इन विभिन्नता दर्शाने वाले सैटेलाइट डी०एन०ए० (Satellite D.N.A.) को प्रोब (परीक्षण करने वाली सलाई) की भाँति प्रयोग करते हैं। इसमें काफी बहुरूपता होती है। एक्स-रे फिल्म पर एक पट्टिकाओं (bands) के क्रम के रूप में प्राप्त करके उनकी स्थिति, विशिष्टता और पहचान कर सकते हैं। किसी एक व्यक्ति के डी०एन०ए० के क्रम पट्टियों के रूप में अनिवार्य रूप से विशिष्ट होते हैं। समरूप जुड़वाँ के डी०एन०ए० पूर्णरूपेण समरूप हो सकते हैं। इन पट्टियों का परिचित्र इलेक्ट्रोफोरेसिस सदर्न ब्लॉटिंग तथा एक रेडियोऐक्टिव पदार्थ की सहायता से प्राप्त किया जाता है। विद्युत क्षेत्र की उपस्थिति में क्षारों की मात्रा विलोमानुपाती ढंग से दूरियाँ तय करती है जो कि बैण्ड्स या पट्टिकाओं के रूप में दृष्टिगोचर होती है। डी०एन०ए० फिंगर प्रिन्ट विभिन्न ऊतकों (खून, बाल पुटक, त्वचा, अस्थि, लार, शुक्राणु आदि) से प्राप्त किए जा सकते हैं। डी०एन०ए० फिंगर प्रिन्ट का उपयोग अपराध मामलों जैसे खूनी, बलात्कारी को पहचानने के लिए, पितृत्व के झगड़ों में पारिवारिक सम्बन्धों को ज्ञात करने आदि में किया जाता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • वंशागति के आण्विक आधार

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT ZONE (NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर) (बहुविकल्पीय प्रश्न )|18 Videos
  • वंशागति के आण्विक आधार

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT ZONE (NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर) ( अति लघु उत्तरीय प्रश्न)|4 Videos
  • मानव स्वास्थ्य तथा रोग

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ( बहुविकल्पीय प्रश्न )|30 Videos
  • वंशागति तथा विविधता के सिद्धान्त

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|32 Videos
CHITRA PUBLICATION-वंशागति के आण्विक आधार-अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न )
  1. डी०एन०ए० अंगुलिछापी क्या है? इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डालिए।

    Text Solution

    |

  2. D.N.A. के दोनों स्ट्रैण्डों के मध्य की दूरी होती है

    Text Solution

    |

  3. DNA पाया जाता है :

    Text Solution

    |

  4. तीन नॉनसेन्स कोडॉन के नाम लिखिए।

    Text Solution

    |

  5. D.N.A. के दो क्षारक युगलों के मध्य की दूरी होती है--

    Text Solution

    |

  6. D.N.A. में ग्वानीन किसके साथ युग्म बनाता है

    Text Solution

    |

  7. Z-D.N.A. का व्यास होता है

    Text Solution

    |

  8. प्रकाश की अनुप्रस्थ तरंग प्रकृति पुष्टि करता है

    Text Solution

    |

  9. निम्नलिखित में से कौन-सा DNA से सम्बन्धित नहीं है?

    Text Solution

    |

  10. D.N.A. के एक स्ट्रैण्ड में क्षार अनुक्रम CAT GAC TAG है। अतः इसके दूसर...

    Text Solution

    |

  11. निम्नलिखित में से समारम्भन (initiation) कोडॉन है

    Text Solution

    |

  12. आनुवंशिक कोड (कूट) के 64 कोडॉन (प्रकूटों) में से कितने आनुवंशिक कूट 20...

    Text Solution

    |

  13. DNA प्रतिकृतिकरण प्रायः आगे बढ़ता है

    Text Solution

    |

  14. ओकाजाकी खण्ड (Okazaki fragment) क्या है

    Text Solution

    |

  15. m-RNA पर स्थित समाप्ति कोडॉन है

    Text Solution

    |

  16. आनुवंशिक इकाई है

    Text Solution

    |

  17. हरगोविन्द खुराना जाने जाते हैं

    Text Solution

    |

  18. D.N.A. और R.N.A. में समानता है

    Text Solution

    |

  19. सन्देशवाहक R.N.A. का निर्माण होता है

    Text Solution

    |

  20. D.N.A. खण्डों की पहचान करते हैं

    Text Solution

    |

  21. फॉस्फोडाइएस्टर बन्ध उपस्थित है

    Text Solution

    |