Home
Class 12
BIOLOGY
जीन प्रवाह से आप क्या समझते हैं ?...

जीन प्रवाह से आप क्या समझते हैं ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जीन प्रोटीन संश्लेषण द्वारा अपने को प्रकट (express) करते हैं। शरीर की प्रत्येक कोशिका अपने लिए आवश्यक प्रोटीनों का निर्माण जीन या R.N.A. के नियन्त्रण में करती है। किसी भी कोशिका या जीव में समस्त प्रोटीनों की आवश्यकता एक साथ नहीं होती है, किन्तु कोशिका में सभी जीन हर समय उपस्थित रहते हैं। अतः कोशिकाओं में ऐसी क्रियाविधि (mechanism) पायी जाती है जो विभिन्न जीनों को आवश्यकता के अनुरूप ही क्रियाशील होने देती है।
सुकेन्द्रकीयों (यूकैरियोटिक) में जीन प्रकटन का नियमन
(Regulation of Gene Expression in Eukaryotic Gene)
सुकेन्द्रकीयों में जीनों की संख्या हजारों लाखों में होती है तथा विभेदन के कारण अलग-अलग कोशिकाएँ अलग-अलग कार्यों के लिए विशिष्ट (specialized) हो जाती हैं। अत: सुकेन्द्रकीयों में जीनों की क्रिया का नियमन काफी जटिल है। इनमें एक विशेष समय पर कुल जीनों के केवल 2% से 15% तक जीन ही सक्रिय होते हैं। सुकेन्द्रकीयों में जीन क्रिया नियमन के लिए आर० जे० ब्रिटन तथा ई० एच० डेविडसन (R.J. Britten and E.H. Davidson, 1969) ने जीन बैटरी मॉडल (gene battery model) दिया था। जीन बैटरी मॉडल (Gene Battery Model)
यह मॉडल पहली बार ब्रिटन तथा डेविडसन (1969) ने दिया था। इन्होंने 1973 में इसमें और सुधार किए। इसके मॉडल के .अनुसार इसके चार प्रकार के अवयव (component) होते हैं

1. उत्पादक जीन (Producer gene)-यह जीन लैक ओपेरॉन के संरचनात्मक जीन के समकक्ष है।
2. ग्राही स्थल (Receptor site)--यह उत्पादक जीन के बराबर में होता है तथा लैक ओपेरॉन के प्रचालक जीन की भाँति कार्य करता है।
3.समाकलक जीन (Integrater gene)—यह जीन सक्रियक R.N.A. (activator R.N.A.) का संश्लेषण करता है। यह रिसेप्टर स्थल को सक्रिय बनाता है। समाकलक जीन लैका ओपेरॉन के नियामक जीन की भाँति होता है।
4. संवेदक स्थल (Sensor site)-समाकलक जीन की क्रिया का नियमन संवेदक स्थल द्वारा किया जाता है। संवेदक स्थल सक्रिय होने पर ही समाकलक जीन अपना कार्य प्रारम्भ करती है। विभिन्न हॉर्मोन व प्रोटीन संवेदक स्थल को पहचानते हैं और जीन्स की क्रिया को नियन्त्रित करते हैं।
इस मॉडल में ग्राही स्थल तथा संवेदक स्थल में कोई अनुलेखन (transcription) नहीं होता है। ये केवल अण विशेष को पहचानते हैं। उत्पादक जीन व समाकलक जीन पर अनुलेखन होता है अर्थात् R.N.A. संश्लेषण होता है। एक संवेदक स्थल द्वारा नियन्त्रित विभिन्न उत्पादक जीनों को .बैटरी. (battery) कहते हैं। एक संवेदकं स्थल का सम्बन्ध कई समाकलक जीनों के साथ भी हो सकता है। एक बैटरी के जीन आवश्यक नहीं है कि एक ही साथ स्थित हों। ये दूर-दूर था अलग गुणसूत्र पर भी स्थित हो सकते हैं। इस प्रकार सुकेन्द्रकीयों में जीन प्रकटन का नियमन काफी जटिल होता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • वंशागति के आण्विक आधार

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (Typel))|28 Videos
  • वंशागति के आण्विक आधार

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (TypeII))|11 Videos
  • वंशागति के आण्विक आधार

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT ZONE (NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर) ( विस्तृत उत्तरीय प्रश्न )|1 Videos
  • मानव स्वास्थ्य तथा रोग

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ( बहुविकल्पीय प्रश्न )|30 Videos
  • वंशागति तथा विविधता के सिद्धान्त

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|32 Videos
CHITRA PUBLICATION-वंशागति के आण्विक आधार-अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न )
  1. आनुवंशिक कूट (genetic code) क्या है? आनुवंशिक कूट की खोज के संक्षिप्त ...

    Text Solution

    |

  2. आनुवंशिक कूट क्या है? इसकी विशेषताएँ लिखिए।

    Text Solution

    |

  3. आनुवंशिक कूट की व्याख्या कीजिए। इसकी विशेषताएँ बताइए।

    Text Solution

    |

  4. मेरुरज्जु का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  5. जीन प्रकटन के नियमन का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  6. आनुवंशिक सूचनाओं का वाहक अणु क्या है? प्रयोगों द्वारा इसे सिद्ध करने व...

    Text Solution

    |

  7. किन वैज्ञानिकों ने सिद्ध किया कि डी०एन०ए० आनुवंशिक सूचनाओं का वाहक होत...

    Text Solution

    |

  8. मानव जीनोम परियोजना के चार लक्ष्य लिखिए ।

    Text Solution

    |

  9. मानव जीनोम प्रोजेक्ट पर टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  10. डी० एन० ए० अंगुलिछापी क्या है? इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डालिए।

    Text Solution

    |

  11. डी० एन०ए० की संरचना का वर्णन कीजिए।आर० एन०ए० से तुलना कीजिए।

    Text Solution

    |

  12. डी० एन० ए० की न्यूक्लियोटाइड इकाई का वर्णन कीजिए।डी० एन०ए० तथा आर० एन०...

    Text Solution

    |

  13. पोषण किसे कहते हैं? पोषण की विभिन्न विधियों का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  14. लिपिड की परिभाषा लिखिए।

    Text Solution

    |

  15. प्रोटीन्स तथा जीन्स में क्या सम्बन्ध है? कोडॉन और प्रतिकोडॉन में अन्तर...

    Text Solution

    |

  16. जीन प्रवाह से आप क्या समझते हैं ?

    Text Solution

    |

  17. जीन प्रकटन पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  18. आनुवंशिक अणु किसे कहते हैं? इसका पूरा नाम लिखिए।आनुवंशिक सूचनाएँ इसके ...

    Text Solution

    |

  19. डी०एन०ए० अंगुलिछापी क्या है? इसकी उपयोगिता पर टिप्पणी कीजिए।

    Text Solution

    |

  20. D.N.A. पैकेजिंग क्या है? इसके महत्त्व को समझाइए।

    Text Solution

    |