Home
Class 12
CHEMISTRY
अधिशोषक के सक्रियण से आप क्या समझते हैं?...

अधिशोषक के सक्रियण से आप क्या समझते हैं? यह कैसे प्राप्त किया जाता है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

अधिशोषक के सक्रियण से तात्पर्य अधिशोषक की अधिशोषणं क्षमता को बढ़ाना है। इसे अधिशोषक के पृष्ठीय क्षेत्रफल को बढ़ाकर किया जा सकता है। अधिशोषक के पृष्ठीय क्षेत्रफल को निम्नलिखित विधियों द्वारा बढ़ाया जा सकता है
(i) अधिशोषित गैसों को हटाकर अर्थात् चारकोल को 650K से 1330K के मध्य ताप पर निर्वात अथवा अतितप्त भाप में गर्म करके सक्रिय किया जा सकता है।
(ii) अधिशोषक को बारीक पीसकर अर्थात् सूक्ष्म विभाजित करके उसकी अधिशोषण क्षमता बढ़ाई जा सकती है।
(iii) अधिशोषक की सतह को खुरदरा करके प्रति इकाई क्षेत्रफल में छिद्रो तथा सक्रिय स्थलों (सक्रिय केन्द्रों) की संख्या बढ़ाकर उसकी अधिशोषण क्षमता बढ़ायी जा सकती है।
Promotional Banner