Home
Class 12
CHEMISTRY
विषमांगी उत्प्रेरण के चार उदाहरण दीजिए।...

विषमांगी उत्प्रेरण के चार उदाहरण दीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

विषमांगी उत्प्रेरण के उदाहरण निम्नलिखित हैं
(i) हेबर प्रक्रम में सूक्ष्म-विभाजित लोहे की उपस्थिति में अमोनिया बनने में डाइनाइट्रोजन एवं डाइहाइड्रोजन के मध्य संयोजन-
` N_2(g)+ 3H_2 (g) overset(Fe(s))to 2NH_3(g)`
यहाँ अभिकारक गैसीय प्रावस्था में हैं, जबकि उठोरक ठोस प्रावस्था में है।
(ii) ओस्टवाल्ड प्रक्रम में प्लैटिनम गेज की उपस्थिति में अमोनिया का नाइट्रिक ऑक्साइड में ऑक्सीकरण
` 4NH_3(g) +5O_2(g) overset(Pt(s))to 4NO(g)+ 6H_2O(g)`
यहाँ अभिकारक गैसीय प्रावस्था में हैं, जबकि उत्प्रेरक ठोस प्रावस्था में है। (iii)
Pt की उपस्थिति में सल्फर डाइऑक्साइड का सल्फर ट्राइऑक्साइड में ऑक्सीकरण
` 2SO_2(g)+ O_2(g) overset(Pt(s))to 2SO_3(g)`
यहाँ अभिकारक गैसीय प्रावस्था में हैं, जबकि उतोरक ठोस अवस्था में है।
(iv) सूक्ष्म-विभाजित निकिल उत्प्रेरक की उपस्थिति में वनस्पति तेलों का हाइड्रोजनीकरण-
वनस्पति तेल `(l) +H_2(g) overset(Ni(s))to ` , वनस्पति घी (s)
यहाँ अभिकारकों में से एक द्रव प्रावस्था में है, जबकि दूसरा गैसीय प्रावस्था में है और उत्प्रेरक ठोस प्रावस्था में है।
Promotional Banner