Home
Class 12
CHEMISTRY
जिओलाइटों द्वारा उत्प्रेरण के कुछ लक्षणो...

जिओलाइटों द्वारा उत्प्रेरण के कुछ लक्षणों का वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जिओलाइटों द्वारा उतोरण के लक्षण
(Features of Catalysis by Zeolites)
धातुओं के ऐलुमिनो. सिलिकेटों को जिओलाइट (zeolite) कहते हैं। इनका सामान्य सूत्र
` M_(x//n)[(AlO_2) _x(SiO_2) _y]mH_2O `होता है। यहाँ n धातु आयन पर आवेश है। जिओलाइट में M धनायन सामान्यतः `Na^(+) ,K^(+) ,Ca^(2+) ` आदि होते हैं। जिओलाइटों द्वारा उत्प्रेरण के लक्षण निम्नलिखित है
(i) जियोलाइंट को निर्वात में गर्म करने पर, इसका निर्जलीकरण हो जाता है, जिससे `H_2O` के अणु बाहर निकलने से इसमें छिद्रों (सरन्ओं) व गुहिकाओं का निर्माण हो जाता है, जिस कारण इनकी संरचना मधुमक्खी के छत्ते के समान दिखती है। इन छिद्रों का आकार सामान्यतया `2.60overset (@)A` से `7.40 overset(@)A ` तक होता है अर्थात् जियोलाइट त्रिविमीय नेटवर्क (जालक) वाले सूक्ष्म सरन्ध ऐलुमिनो सिलिकेट (alumino silicate) होते है। इन सिलिकेटों में कुछ सिलिकन परमाणु ऐलुमिनियम के परमाणुओं द्वारा प्रतिस्थापित होकर Al-O-Si डाँचा बनाते हैं।
(ii) इन छिद्रों (सरन्ध्रों) के द्वारा निश्चित आकार के अभिकारकों के अणुओं का अधिशोषण किया जा सकता है। छोटे आकार के अणु इन छिद्रों में से फिसलकर बाहर निकल जाते हैं और बड़े आकार के अणुओं को यह अधिशोषित नहीं कर सकते हैं। यह प्रक्रिया वरणात्मक अवशोषण (selective adsorption) कहलाती है तथा जियोलाइट को आकृति वरणात्मक उत्प्रेरक (shape selective catalyst) भी कहते हैं।
(iii) वह उत्प्रेरण अभिक्रियाएँ जिनमें उत्प्रेरक की सूक्ष्म सरन्ध्र संरचना अभिकारकों एवं उत्पादों पर निर्भर करती है, आकृति वरणात्मक उत्प्रेरण कहलाती है। अतः जियोलाइट की सक्रियता, इसमें उपस्थित छिद्रों (न्त्रों) की आकृति पर निर्भर करती है। अत: इसे आण्विक छलनी (molecular sieve) भी कहते हैं।
Promotional Banner
Recommended Questions
  1. जिओलाइटों द्वारा उत्प्रेरण के कुछ लक्षणों का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  2. युवा क्रांति के शोले' एकांकी में चित्रित पर्यावरण तथा दहेज प्रशा की सम...

    Text Solution

    |

  3. टोक्यो की रेल यात्रा का अपने शब्दों में वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  4. काँच के प्रिज्म द्वारा श्वेत प्रकाश का विक्षेपण | इंद्रधनुष का बनना |...

    Text Solution

    |

  5. अट नहीं रही है' कविता के आधार पर बसंत ऋतु की शोभा का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  6. 'अट नहीं रही है' कविता के आधार पर वसंत ऋतु की शोभा का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  7. अथवा 'कारतूस' पाठ के आधार पर वज़ीर अली की चारित्रिक विशेषताओं का उदाहर...

    Text Solution

    |

  8. कविता के आधार पर 'मनुष्यता' के गुणों/लक्षणों की चर्चा विस्तारपूर्वक की...

    Text Solution

    |

  9. पद्माकर के तीसरे कवित्त में किस ऋतु का वर्णन है ?

    Text Solution

    |