Home
Class 12
CHEMISTRY
पद (शब्दों) को समझाइए विद्युत कण-संचलन...

पद (शब्दों) को समझाइए
विद्युत कण-संचलन

लिखित उत्तर

Verified by Experts

विद्युत कण-संचलन (Electrophoresis)-कोलॉइडी कणों पर धनात्मक या ऋणात्मक विद्युत आवेश होता है जिससे ये कण विद्युत क्षेत्र के प्रभाव में विपरीत आवेशित इलेक्ट्रोड की ओर अभिगमन करते mm हैं। विद्युत क्षेत्र में कोलॉइडी कणों के विपरीत आवेशित इलेक्ट्रोड की ओर अभिगमन (migration) की घटना को,विद्युत कण-संचलन कहते हैं। कोलॉइडी कणों की कैथोड की ओर की गति को धन कण-संचलन (cataphoresis) तथा ऐनोड की ओर गति को ऋण कण-संचलन (anaphoresis) कहते हैं। जैसे-फेरिक हाइड्रॉक्साइड सॉल के एकत्रित कण कोलॉइडी कण धनावेशित होते हैं और ये कैथोड की ओर गति करते हैं। इसकी सहायता से कोलॉइडी विलयनों में कोलॉइडी कणों पर आवेश का अध्ययन किया जाता है।
Promotional Banner