Home
Class 12
CHEMISTRY
पद (शब्दों) को समझाइए स्कन्दन...

पद (शब्दों) को समझाइए
स्कन्दन

लिखित उत्तर

Verified by Experts

स्कन्दन (Coagulation)-किसी कोलॉइडी विलयन अर्थात् सॉल को स्थायी बनाने के लिए उसमें अल्प-मात्रा में विद्युत-अपघट्य मिलाना आवश्यक होता है, परन्तु विद्युत अपघट्य की अधिक मात्रा कोलॉइडी विलयन का अवक्षेपण कर देती है। कोलॉइड विलयनों को विद्युत-अपघट्य के विलयनों द्वारा अवक्षेपित करने की क्रिया को स्कन्दन कहते हैं। इस क्रिया में कोलॉइडी कणों की सतह पर विद्युत-अपघट्ये से उनकी प्रकृति के विपरीत आवेशित आयन अधिशोषित हो जाता है जिससे उनका आकार बढ़ जाता है, फलस्वरूप चे अवक्षेपित (स्कन्दित) हो जाते हैं, जैसे-`As_2S_3` सॉल में विद्युत-अपपट्य `BaCl_2` डालने पर, `As_2S_3` स्कन्दित (अवक्षेपित) हो जाता है क्योंकि विद्युत-अपघट्य `(BaCl_2 hArr Ba^(2+) +2Cl^(-))` के `Ba^(2+)` आयन `As_2S_3` के ऋणात्मक आवेश को उदासीन कर देते हैं, फलस्वरूप उसका आकार बढ़ जाता है और वह अवक्षेपित हो जाता है।
Promotional Banner