Home
Class 12
CHEMISTRY
कोलॉइंड एक पदार्थ नहीं पदार्थ की एक अवस्...

कोलॉइंड एक पदार्थ नहीं पदार्थ की एक अवस्था है। इस कथन पर टिप्पणी कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

दिया गया कथन सत्य है। इसका कारण यह है कि कुछ विशेष परिस्थितियों के अन्तर्गत एक पदार्थ कोलॉइड के रूप में पाया जाता है तथा वही पदार्थ अन्य विशेष परिस्थितियों के अन्तर्गत क्रिस्टलीय रूप में भी पाया जा सकता है। उदाहरणार्थ-जल में NaCl क्रिस्टल की के समान करता है, जबकि बेन्जीन में यह कोलॉइड के समान व्यवहार करता है (यह सहचारी कोलॉइड कहलाता है)। वास्तव में कणों का आकार ही यह निश्चित करता है कि पदार्थ किस अवस्था में होगा। यदि कणों का आकार 1 नैनोमीटर से 100 नैनोमीटर के मध्य होता है, तब उसकी अवस्था, कोलॉइड अवस्था कहलाती है।
Promotional Banner