Home
Class 12
CHEMISTRY
वास्तविक विलयन व कोलॉइडी बिलयन में विभेद...

वास्तविक विलयन व कोलॉइडी बिलयन में विभेद कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

वे पदार्थ, जो सरलता से जल में नहीं घुलते और घुलने पर समांग विलयन नहीं बनाते हैं तथा चर्मपत्र से विसरित नहीं होते हैं, कोलॉइडी या कलिल विलयन या सॉल (sol) कहलाते हैं। विलयन की इस अवस्था को कोलॉइडी अवस्था या कलिल अवस्था कहते हैं। गोंद, स्टार्च आदि कलिल विलयन बनाते हैं। इसके विपरीत, कुछ ऐसे पदार्थ हैं जो विलयन के रूप में चर्मपत्र से शीघ्र विसरित हो जाते हैं। उन्हें क्रिस्टलाभ (crystalloids) कहते हैं।
पदार्थों का यह वर्गीकरण सही नहीं है क्योंकि कुछ ऐसे पदार्थ है जो एक विलायक में कोलॉइड के गुण तथा दूसरे विलायक में क्रिस्टलाभ के गुण व्यक्त करते हैं, इस कारण पदार्थों का वर्गीकरण उनके विलयनों के कणों के व्यास के आधार पर किया गया है। अत: कणों के व्यास के आधार पर ये तीन प्रकार के होते हैं
(i) वास्तविक विलयन, (ii) कोलॉइडी, विलयन तथा (iii) निलम्बन।
Promotional Banner