Home
Class 12
CHEMISTRY
हार्डी-शुल्जे नियम पर टिप्पणी लिखिए।...

हार्डी-शुल्जे नियम पर टिप्पणी लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

अधिक मात्रा में विद्युत-अपघट्य का विलयन मिलाकर किसी कोलॉइडी विलयन की स्कन्दन (अवक्षेपण) प्रक्रिया के लिए हार्डी-शुल्जे (Hardy-Schulze) ने निम्नलिखित दो नियम दिए, जिन्हें हार्डी-शुरणे नियम कहते हैं
(1) कोलॉइडी विलयन के स्कन्दन के लिए मिलाए गए विद्युत अपघट्य के वे आयन सक्रिय होते हैं, जिनका आवेश कोलॉइडी कणों के आवेश के विपरीत होता है।
(2) सॉल को स्कन्दित करने वाले आयन की शक्ति आयन की संयोजकता पर निर्भर होती है। समान संयोजकता वाले आयनों की स्कन्दित करने की शक्ति तथा मात्रा समान होती है। अधिक संयोजकता वाले आयनों की स्कन्दन क्षमता अधिक होती है अर्थात् हार्डी-शुल्जे नियम के अनुसार, "आयनों की स्कन्दन शक्ति आयन की संयोजकता बढ़ने के साथ बढ़ती है।"यदि `As_2S_3` सॉल में `NaCl,BaCl_2` तथा `AlCl_3` विद्युत अपघट्य अलग-अलग मिलाए जाएँ तो इनके `Na^(+) ,Ba^(2+)` तथा `Al^(3+)` आयन ऋण आवेशित ` As_2S_3` सॉल को अवक्षेपित कर देते हैं। हाडीं-शल्जे के नियमानुसार अधिक संयोजकता वाला आयन अधिक स्कन्दन करता है। अत: ` Al^(3+) , Ba^(2+) ` तथा `Na^(+)` आयनों की स्कन्दन क्षमता का क्रम निम्नलिखित होगा-
` " " Al^(3+) gt Ba^(2+) gt Na^(+)`
अतः इन आयनों से ` As_2S_3` के समान मात्रा में अवक्षेपण में ` NaCl,BaCl_2` तथा `AlCl_3` की मात्रा का निम्नलिखित क्रम होगा
` " " NaCl gt BaCl_2 gt AlCl_3`
अर्थात् इतनी ही मात्रा में ` As_2S_3` अवक्षेपण के लिए NaCl की मात्रा `BaCl_2` से अधिक और `BaCl_2` की मात्रा ` AICI_3` से अधिक लेनी होगी।
इसी प्रकार, धनावेशित सॉल के प्रति ऋणायनों की स्कन्दन शक्ति निम्नलिखित क्रम में घटती है
` " " Fe(CN)_6^(4-) gt PO_4^(3-) gt SO_4^(2-) gt Cl^(-)`
(3) किसी विद्युत अपघट्य की स्कन्दन शक्ति उसके कर्णन मान के पदों के रूप में भी व्यक्त की जाती है। किसी विद्युत अपघट्य की मिलीमोल में कम से कम सान्द्रण जो एक लीटर सॉल को स्कन्दित करने हेतु पर्याप्त हो, उस विद्युत-अपघट्य का ऊर्णन मान (flocculation value) कहलाता है। किसी विद्युत अपघट्य का कर्णन मान जितना कम होता है, उतनी ही अधिक उसकी स्कन्दन शक्ति होती है।
अतः `" " "उर्णन मान" prop (1)/("स्कन्दन शक्ति")prop (1)/(("प्रभावी आयन की संयोजकता")^(6))`
Promotional Banner
Recommended Questions
  1. हार्डी-शुल्जे नियम पर टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  2. ( आ) निम्नलिखित विषयों में से किन्हीं दो पर टिप्पणियाँ लिखिए। प्रत्येक...

    Text Solution

    |

  3. नीचे लिखे विषयों पर लगभग ६० शब्दों में टिप्पणी लिखिए। जापान की शालीनता...

    Text Solution

    |

  4. नीचे लिखे विषयों पर लगभग ६० शब्दों में टिप्पणी लिखिए। लेखक और पुस्तक व...

    Text Solution

    |

  5. विज्ञान और मनोरंजन विषय पर निबंध लिखिए ।

    Text Solution

    |

  6. किसान की आत्मकथा विषय पर निबंध लिखिए ।

    Text Solution

    |

  7. निम्नलिखित विषयों में से किन्हीं दो विषयों पर टिप्पणियाँ लिखिए। प्रत्य...

    Text Solution

    |

  8. निम्नलिखित विषयों में से किन्हीं दो विषयों पर टिप्पणियाँ लिखिए। प्रत्य...

    Text Solution

    |

  9. निम्नलिखित विषयों में से किन्हीं दो विषयों पर टिप्पणियाँ लिखिए। प्रत्य...

    Text Solution

    |