Home
Class 12
CHEMISTRY
उत्प्रेरण क्या है? उदाहरण सहित व्याख्या ...

उत्प्रेरण क्या है? उदाहरण सहित व्याख्या कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

उत्प्रेरण (Catalysis)-वह पदार्थ, जो किसी रासायनिक अभिक्रिया के वेग को परिवर्तित कर देता है, परन्तु स्वयं रासायनिक अभिक्रिया में भाग नहीं लेता है, परन्तु अभिक्रिया के पश्चात् उसका भार तथा रासायनिक रचना अपरिवर्तित रहती है, उत्प्रेरक कहलाता है और यह क्रिया उत्प्रेरण कहलाती है।
उदाहरण-(i)` KClO_3` अकेले 630°C पर गर्म करने पर धीरे-धीरे ऑक्सीजन देता है, किन्तु `MnO_2` की उपस्थिति में गर्म करने पर 250°C पर ही ऑक्सीजन तीव्रता से निकलती है। अभिक्रिया के अन्त में MnO2 के भार तथा रासायनिक रचना में कोई परिवर्तन नहीं आता है। यहाँ मैंगनीज डाइऑक्साइड (`MnO_2` ) एक उत्प्रेरक है। अतः यह क्रिया उतोरण का उदाहरण है।
` " "2KClO_3 +[MnO_2] overset(250^(@) C ) to 2KCl +3O_2uparrow +[MnO_2]`
(ii)` H_2O_2` अपघटित होकर `H_2` तथा `O_2` देता है, किन्तु ऑथोंफॉस्फोरिक अम्ल `(H_3PO_4)` की उपस्थिति में इसकी अपघटन क्रिया मन्द हो जाती है।
` " " 2H_2O_2 +[H_3PO_4] to 2H_2O+ O_2 uparrow +[H_3PO_4]`
इस अभिक्रिया में `H_3PO_4` (ऑर्थोफॉस्फोरिक अम्ल) उत्प्रेरक का कार्य करता है और यह क्रिया उत्प्रेरण का उदाहरण है।
Promotional Banner