Home
Class 12
CHEMISTRY
समझाइए कि As2S3 के कोलॉड्डी कण ऋण आवेशि...

समझाइए कि `As_2S_3` के कोलॉड्डी कण ऋण आवेशित क्यों होते हैं?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

आर्सेनियस सल्फाइड सॉल उभय-अपघटन विधि द्वारा बनाया जाता है। इस विधि में आर्सेनिक ऑक्साइड के विलयन में हाइड्रोजन सल्फाइड गैस आधिक्य में प्रवाहित करने पर आर्सेनिक सल्फाइड` (As_2S_3)` का कोलॉइडी विलयन प्राप्त होता है। इसमें `H_2S` विलयन से `S^(2-)` आयन ` As_2S_3` के.कणों की सतहों पर अधिशोषित हो जाते है। अत: उन त्राणात्मक -आयनों के ` As_2S_3` की सतह पर विद्यमान रहने के कारण यह एक ऋणात्मक कोलॉइड है। इसके साथ-साथ `H^(+)` आयनों की एक विसरित परत भी होती है जो इनको स्थायित्व प्रदान करती है।
Promotional Banner