Home
Class 11
PHYSICS
20 सेमी लम्बाई तथा 1 "मिमी"^(2) एकसमान अ...

20 सेमी लम्बाई तथा `1 "मिमी"^(2)` एकसमान अनप्रस्थ काट क्षेत्रफल का स्टील का तार दोनों सिरों पर दृढ़तापूर्वक बँधा है। यदि तार का ताप 40°C से घटाकर 20°C कर दिया जाए तो तार के तनाव में परिवर्तन ज्ञात कीजिए। स्टील का रेखीय प्रसार गुणांक `1.1 xx 10^(-5) C^(-1)` तथा यंग प्रत्यास्थता गुणांक `2.0 xx 10^(11)` न्यूटन/मीटर है।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

दिया है, यंग प्रत्यास्थता गुणांक `Y = 2.0 xx 10^(11) "न्यूटन/मीटर"^2`
तार का अनुप्रस्थ क्षेत्रफल `A= 1 "मिमी"^2 =1 xx 10^(-6)` मीटर
रेखीय प्रसार गुणांक `a = 1.1 xx 10^(-5) C^(-1)`
तथा ताप परिवर्तन `Deltat = 40-20 = 20^(@) C`
तार में उत्पन्न तनाव `F = YAalphaDeltat = 2.0 xx 10^(11) "न्यूटन/मीटर"^(2) xx 1 xx 10^(-6) " मीटर"^(2) xx 1.1 xx 10^(-5) C^(-1) xx 20^(@) C = 44` न्यूटन।
Promotional Banner