Home
Class 11
PHYSICS
रेल की पटरी तथा गाटर I के आकार के क्यों ...

रेल की पटरी तथा गाटर I के आकार के क्यों बनाए जाते हैं ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जब किसी गाटर अथवा रेल की पटरी पर भार पड़ता है तो वह मध्य भाग में झुक जाती है। इससे पटरी के ऊपरी भाग के तन्तु संकुचित हो जाते हैं तथा नीचे के तल के तन्तु बढ़ जाते हैं, जबकि मध्य भाग (उदासीन तल) के तन्तु लम्बाई में अपरिवर्तित रहते हैं। इस प्रकार सर्वाधिक विकृति ऊपर तथा नीचे के तलों में उत्पन्न होती है। अत: इन भागों के क्षेत्रफलों को अधिक रखा जाता है जिससे उन पर अभिलम्ब प्रतिबल (`F/A`) कम लगे। चूँकि मध्य भाग में विकृति कम होती है, अत: लोहे की बचत करने के लिए इस भाग को अपेक्षाकृत पतला बनाया जाता है।
Promotional Banner