Home
Class 11
PHYSICS
कानों का आदर्श प्रशीतक तापों T1 व T2 (...

कानों का आदर्श प्रशीतक तापों `T_1` व `T_2 (T_1 gt T_2)` के बीच कार्य करता है तथा नीचे ताप पर प्रशीतक द्वारा ली गई ऊष्मा `Q_2` है तो दिखाइए कि प्रशीतक को दिया गया कार्य `W=(Q_2(T_1-T_2))/T_2` होगा।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

कानों का आदर्श प्रशीतक वास्तव में विपरीत दिशा में चलने वाला कानों इंजन है।
प्रश्नानुसार, कानों प्रशीतक `T_2` ताप पर `Q_2` ऊष्मा लेता है तथा W कार्य करता है तब यह `T_1` ताप पर `Q_1 = Q_2+W` ऊष्मा गर्म ऊष्मा भण्डार को देगा।
इस प्रशीतक का निष्पादन गुणांक
`beta = Q_2/(Q_1-Q_2)=T_2/(T_1-T_2)`
(परन्तु `Q_1 - Q_2 = W` )
अत: `T_2/(T_1-T_2)=Q_2/W`
अथवा किया गया कार्य `W= (Q_2(T_1-T_2))/T_2`
Promotional Banner