Home
Class 9
BIOLOGY
जीवों के स्थानीय नाम क्यों पर्याप्त नहीं...

जीवों के स्थानीय नाम क्यों पर्याप्त नहीं हैं? वैज्ञानिक नामों के क्या लाभ हैं?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

सामान्य अथवा स्थानीय नाम की निम्न कमियाँ हो सकती हैं-
(i) किसी दूसरे क्षेत्र या दूसरी भाषा के व्यक्ति के लिए इन नामों की कोई सार्थकता नहीं होती। वह स्थानीय नाम से कुछ भी अर्थ नहीं निकाल सकते हैं।
(ii) कभी-कभी एक ही नाम का.प्रयोग एक से अधिक जीवों के लिए किया जाता है, जैसे छोटी चिड़िया शब्द का प्रयोग अनेक प्रकार की छोटी चिड़ियाओं हेतु किया जाता है।
(iii) कुछ छोटे व कम उपयोगी, कम दिखने वाले जीवों का कोई सामान्य नाम नहीं होता।
(iv) कुछ सामान्य नाम भ्रामक होते हैं। जैसे झींगा मछली व सिल्वर फिश आर्थोपोड जन्तु हैं मछली नहीं, समद्री घोड़ा एक मछली है स्तनधारी नहीं आदि।
(v) एक ही जीव को एक ही देश में अनेक नामों से जाना जाता है जैसे प्याज हिन्दी में प्याज, कन्नड़ में इरूली, तमिल में बेंगायम व असमिया में प्याम्जा कहलाती है। वैज्ञानिक नामों के लाभ (Advantages of scientific names)
(i) वैज्ञानिक नाम सार्वत्रिक (universal) होते हैं। विश्व के प्रत्येक देश और प्रत्येक भाषा में किसी भी एक जीव का नाम समान होगा जैसे चावल को ओराइजा सेटाइवा (Oryza sativa) कहा जाता है। भारत हो या रूस, अफ्रीका हो या ऑस्ट्रेलिया, पेरु. हो या नार्वे सभी स्थानों पर चावल को इसी वैज्ञानिक नाम द्वारा जाना जाएगा।
(ii) दो जीवों का नाम समान नहीं होता।
(iii) नाम से जीव के कुछ लक्षणों की जानकारी हो सकती है जैसे मैंगीफेरा इंडिका (Mangiferaindica) से ज्ञात होता है कि यह भारत में मूल रूप से पाया जाता है।
(iv) इंस पद्धति के अनुसार नएं जीवों का नामकरण किया जा सकता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जीवों में विविधता

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर अतिलघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर ?|14 Videos
  • जीवों में विविधता

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर ?|24 Videos
  • जीवों में विविधता

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर ?|14 Videos
  • जीवन की मौलिक इकाई

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT ZONE (NCERT (विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्नों के हल (बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर)))|16 Videos
  • प्रश्न पत्र (विज्ञान)

    CHITRA PUBLICATION|Exercise जीव विज्ञान|12 Videos
CHITRA PUBLICATION-जीवों में विविधता-अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तरी
  1. जलीय आवास की विशेषताओं का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  2. जलीय आवास की विशेषताओं का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  3. पीलिया रोग के मुख्य लक्षण क्या हैं?

    Text Solution

    |

  4. वर्गीकरण का क्या महत्त्व है?

    Text Solution

    |

  5. क्लोरोफाइसी के मुख्य लक्षण लिखिए।

    Text Solution

    |

  6. निम्नलिखित में अन्तर कीजिए - (i) ग्लूकोज तथा सुक्रोज (ii) स्टार्च तथा ...

    Text Solution

    |

  7. जीवों को वर्गीकृत क्यों करते है?

    Text Solution

    |

  8. फाइलम कॉर्डेटा के तीनं विशेष लक्षण बताइए।

    Text Solution

    |

  9. जीवों के स्थानीय नाम क्यों पर्याप्त नहीं हैं? वैज्ञानिक नामों के क्या ...

    Text Solution

    |

  10. स्तम्भ 'A' की मदों का स्तम्भ 'B' की मदों से मिलान कीजिए |

    Text Solution

    |

  11. निम्नलिखित को उनके हृदय में उपस्थित प्रकोष्ठों की संख्या के आधार पर वर...

    Text Solution

    |

  12. नामक कवक को आप बिना सूक्ष्मदर्शी के देख सकते हैं

    Text Solution

    |