Home
Class 9
BIOLOGY
सामुदायिक स्वास्थ्य की अवहेलना कर व्यक्त...

सामुदायिक स्वास्थ्य की अवहेलना कर व्यक्तिगत स्वास्थ्य सही नहीं रखा जा सकता। स्पष्ट कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

व्यक्ति का स्वास्थ्य शारीरिक, मानसिक व सामाजिक तीनों पहलुओं द्वारा निर्धारित होता है। व्यक्तिगत स्तर पर स्वस्थ रहने के प्रयास करना आवश्यक है, लेकिन किसी भी व्यक्ति के स्वस्थ होने के लिए उसके पर्यावरण का, समाज का स्वस्थ होना भी आवश्यक है। मनुष्य का पर्यावरण भौतिक पर्यावरण भी है और सामाजिक पर्यावरण भी।
भौतिक पर्यावरण और स्वास्थ्य (Physical environment and the health)-भौतिक पर्यावरण मनुष्य के स्वास्थ्य को प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करता है। अत्यधिक प्रदूषित पर्यावरण महानगरों में लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। पत्थर घिसाई, सिलिका उद्योग, कोयले की खान आदि में कार्यरत व्यक्तियों का स्वास्थ्य उनके भौतिक पर्यावरण द्वारा ही प्रभावित होता है। गाँवों, कस्बों व शहरों में भौतिक पर्यावरण का निर्धारण सामाजिक पर्यावरण द्वारा होता है। कूड़े-कचरे के ढेरों का मानव आवासों के पास एकत्रित होना, उनका उचित निस्तारण न होना, शहर में सीवेज का सही निस्तारण न होना, आवासीय स्थलों के आस-पास रुके हुए पानी का एकत्रित होना स्वास्थ्य में गड़बड़ी की सम्भावना बढ़ा देता है। अपने घर से कूड़ा-करकट निकालकर अपने घर से थोड़ा-सा दूर फेंक देना, व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए लाभदायक नहीं है। सामुदायिक स्वच्छता व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए महत्त्वपूर्ण है।
स्वस्थ व्यक्ति से स्वस्थ समाज बनता है, यह सही है। साथ ही, स्वस्थ समाज ही व्यक्ति को स्वस्थ बनाता है, यह भी पूर्णरूपेण सही है।
सामाजिक पर्यावरण और स्वास्थ्य (Social environment and health)-व्यक्तिगत स्वास्थ्य की आधारशिला सामाजिक स्वास्थ्य भी है।
सामाजिक पर्यावरण के अनेक पहल होते हैं: जैसे आर्थिक परिस्थितियाँ.सामाजिक समरसता आदि। अच्छी आर्थिक परिस्थितियाँ व्यक्तिगत स्वास्थ्य हेतु आवश्यक हैं। साथ ही समाज ऐसा हो जो व्यक्ति को कार्य करने के उचित अवसर उपलब्ध करा सके, उसके लिए सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध करा सके, बच्चों की शिक्षा-दीक्षा की उचित व्यवस्था हो, वृद्धों एवं महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित हो, समाज संवेदनशील हो व उसमें मानवीय भावनाओं का आदर हो। ऐसे स्वस्थ समाज में व्यक्ति का सामाजिक जीवन भी सन्तुष्ट होता है तथा वह स्वास्थ्य की पूर्णता प्राप्त कर पाता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • हम बीमार क्यों होते है

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ( लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर ? )|10 Videos
  • हम बीमार क्यों होते है

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ( अतिलघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर ? )|9 Videos
  • हम बीमार क्यों होते है

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर ? )|6 Videos
  • प्राकृतिक सम्पदा

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर)|12 Videos