Home
Class 10
BIOLOGY
विभिन्न पादप हॉर्मोनों के नाम बताइए। साथ...

विभिन्न पादप हॉर्मोनों के नाम बताइए। साथ ही पादप वृद्धि और परिवर्धन पर उनके क्रियात्मक प्रभावों की चर्चा कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

पौधों में पादप हॉमोन का पता सर्वप्रथम एफ० डब्ल्यू० वेन्ट (F.W. Went, 1928) ने लगाया था। रासायनिक संरचना के आधार पर पादप हॉमोन्स को निम्नलिखित समूहों में बाँट सकते हैं -
(i) ऑक्सिन, (ii) जिबरेलिन, (iii) साइटोकाइनिन, (iv) ऐब्सिसिक अम्ल, (iv) एथिलीन।
(i) ऑक्सिन (Auxins)-(a) ये मुख्यतया कोशिका विभाजन एवं दीर्धीकरण को प्रभाषित करते है।
(b) इनके कारण सामान्यतया पाशवर्षीय कलिकाओं को वृद्धि नहीं होती। इसे शीर्ष प्रमुखता कहते हैं।
(c ) ये अनुवर्तनी गति के लिए उत्तरदायी होते हैं। ऑक्सिन को सान्द्रता तने में वृद्धि की दर को बढ़ा देती है, जबकि, जड़ में वृद्धि दर को कम करती है।
(d) ऑक्सिन के कारण कटे हुए तनों पर जड़ें शीघ्र निकलती हैं।
(e ) ऑक्सिन के कारण अण्डाशय से बिना निषेचन के फल बन जाते हैं। इसे अनिषेकफलन (parthenocarpy) कहते हैं। ये फल बीजरहित होते है।
(f) ऑक्सिन का छिड़काव करके फल एवं पत्तियों को समय से पूर्व गिरने से रोका जा सकता है।
(g) ऑक्सिन का उपयोग करके द्विबीजपत्री खरपतवार को नष्ट किया जा सकता है।
(h) ऑक्सिन का उपयोग करके कन्द, प्रकन्द, घनकन्द आदि भूमिगत तनों की प्रसुप्तता (dormancy) को बढ़ाया जा सकता है।
(ii) जिबरेलिन (Gibberellin) इसकी खोज कुरोसावा (Kurosawa, 1926) ने की थी। यह पादप शरीर की अनेक क्रियाओं को प्रभावित करता है, जैसे
(a) यह कोशिका दीर्धीकरण को प्रभावित करता है।
(b) यह प्रसुप्ति (dormancy) को भंग करता है। बीजों के अंकुरण को प्रेरित करता है।
(c) इसके उपयोग से नाटे पौधे लम्बे हो जाते हैं और द्विवर्षों पौधे प्रथम वृद्धिकाल में ही पुष्षन करने लगते है। इसे बोल्टिंग प्रभाव (bolting effect) कहते हैं।
(d) इसके उपयोग से अनिषेकफलन को प्रेरित किया जाता है।
(e) यह एधा (cambium) की क्रियाशीलता को बढ़ा देता है। इसके फलस्वरूप द्वितीयक वृद्धि होती है।
(f) जिबरेलिन के प्रयोग से अंगूर के गुच्छे तथा फल लम्बे हो जाते हैं।
(iii)साइटोकाइनिन (Cytokinin)-ये कोशिका विभाजन एवं पाश्वीय कलिकाओं को प्रेरित करते हैं। ये कोशिका विभेदीकरण को प्रेरित करते हैं। कृत्रिम संवर्धन माध्यम में उचित साइटोकाइनिन्स तथा ऑक्सिन अनुपात के फलस्वरूप , कैलस (कोशिकाओं के समूह) से जड़ तथा प्ररोह दोनों विकसित होते हैं संवर्धन द्वारा कृत्रिम रूप से नये पादपक विकसित किए जा सकते हैं।
(iv) ऐब्सिसिक अम्ल (Abscisic acid)-यह ऑक्सिन तथा जिबरेलिन विरोधी होता है। इसे डॉरमिन (dormin) भी। कहते हैं। यह प्रसुप्तता को बनाए रखता है। यह कलिकाओं की वृद्धि को रोकता है।
(v) एथिलीन (Ethylene)-यह गैस रूप में पाया जाने वाला एकमात्र पादप हॉमोन है। यह मुख्यतया फलों को पकाने में सहायक होता है। यह विलगन प्रक्रिया को तीव्र करता है। यह अनानास (pineapple) में पुष्पन को प्रेरित करता है। अन्य पौधों में पुष्पन का संदमन करता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • नियंत्रण एवं समन्वय

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न) |34 Videos
  • नियंत्रण एवं समन्वय

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (अति लघु उत्तरीय प्रश्न)|16 Videos
  • नियंत्रण एवं समन्वय

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT ZONE (NCERT विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Science Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्नों के हल) (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)|2 Videos
  • जैव प्रक्रम

    CHITRA PUBLICATION|Exercise स्वय को जांचिए |15 Videos
  • प्राकृतिक संसाधनों का प्रबन्धन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise स्वयं को जाँचिए ( TEST YOURSELF )|15 Videos
CHITRA PUBLICATION-नियंत्रण एवं समन्वय -अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)
  1. विभिन्न पादप हॉर्मोन एवं उनके महत्त्व का उल्लेख कीजिए।

    Text Solution

    |

  2. विभिन्न पादप हॉर्मोनों के नाम बताइए। साथ ही पादप वृद्धि और परिवर्धन पर...

    Text Solution

    |

  3. वृषण तथा अण्डाशय के प्रमुख कार्यों का उल्लेख कीजिए

    Text Solution

    |

  4. निम्नलिखित शब्दों को समझिए तथा परिभाषित कीजिए- (i) संघ (ii) वर्ग (iii)...

    Text Solution

    |

  5. मनुष्यों में तन्त्रिका तन्त्र और हॉर्मोन तन्त्र एक साथ मिलकर नियन्त्रण...

    Text Solution

    |

  6. अधिशोषण को प्रभावित करने वाले कारकों का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  7. दो विभिन्न प्रकार की तरंग गतियों का वर्णन करो।

    Text Solution

    |

  8. तन्त्रिका कोशिका की संरचना का वर्णन कीजिए। तन्त्रिका कोशिकाएँ कितने प्...

    Text Solution

    |

  9. हॉमोन व एन्जाइम में अन्तर बताइए।

    Text Solution

    |

  10. अन्तःस्रावी ग्रन्थियाँ किसे कहते हैं? मानव शरीर में पाई जाने वाली दो प...

    Text Solution

    |

  11. पीयूष ग्रन्थि को मास्टर ग्रन्थि क्यों कहते हैं? इससे स्रावित विभिन्न ह...

    Text Solution

    |