Home
Class 10
BIOLOGY
अधिशोषण को प्रभावित करने वाले कारकों का ...

अधिशोषण को प्रभावित करने वाले कारकों का वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

पौधों में वृद्धि को बाह्य तथा आन्तरिक कारक प्रभावित करते हैं। ये निम्नलिखित है
बाह्य कारक (External Factors)
इसके अन्तर्गत वे कारक आते हैं जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से पौधों की वृद्धि को प्रभावित करते हैं, जैसे
(i) पोषक पदार्थ (Nutrients)-ये पौधों को मृदा से उपलब्ध होते हैं। उचित मात्रा में पोषक तत्व उपलब्ध होने पर में वृद्धि होती है।
(ii) जल (Water)- यह जैविक क्रियाओं के लिए अति आवश्यक है। समस्त जैविक क्रियाएँ जल की उपस्थिति में ही होती हैं। गैसों का आदान-प्रदान, खाद्य-पदार्थों का स्थानान्तरण आदि जल की उपस्थिति में ही होता है। जल जीवद्रव्य का अधिकांश भाग बनाना है। जल प्रकाश-संश्लेषण क्रिया का कच्चा पदार्थ (raw material) है।
(iii) ऑक्सीजन (Oxygen)-जैविक कार्यों के लिए आवश्यक ऊर्जा भोज्य पदार्थों के ऑक्सीकरण से प्राप्त होती है, अत: उपयुक्त मात्रा में पौधे के विभिन्न भागों को ऑक्सीजन का उपलब्ध होना अति आवश्यक है।
(iv) प्रकाश (Light)-हरे पौधे प्रकाश की उपस्थिति में प्रकाश-संश्लेषण द्वारा भोज्य पदार्थों का संश्लेषण करते है। `CO_(2)` तथा जल से पर्णहरित और प्रकाश की उपस्थिति में प्रकाश-संश्लेषण क्रिया होती है। प्रकाश की मात्रा, अवधि एवं तीव्रता पौधों की स्वस्थ वृद्धि को प्रभावित करती है। यद्यपि पौधों की लम्बाई कम प्रकाश में अधिक बढ़ती है। लेकिन स्वस्थ वृद्धि के लिए उचित मात्रा में प्रकाश की उपलब्धता आवश्यक होती है। प्रकाश पौधों में पुष्पन को भी प्रभावित करता है।
(v) ताप (Temperature)-यह प्रकाश से सम्बन्धित कारक है। पौधों को वृद्धि के लिए उपयुक्त ताप की आवश्यकता होती है। कम या अधिक ताप पौधों की वृद्धि पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है।
आन्तरिक कारक (Internal Factors)
इसके अन्तर्गत पौधे के आनुवंशिक कारक (genetic factors) तथा पादप हॉर्मोन्स (plant hormones) आते हैं। पौधों की संरचना का विकास उनकी आनुवंशिक जीन संरचना पर निर्भर करता है। आनुवंशिक कारक पौधों की लम्बाई, पुष्पन, प्रतिरोध क्षमता आदि को प्रभावित करते हैं। पौधों की वृद्धि कुछ विशेष प्रकार के रासायनिक पदार्थों (पादप हॉमोन्स) द्वारा नियन्त्रित होती है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • नियंत्रण एवं समन्वय

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न) |34 Videos
  • नियंत्रण एवं समन्वय

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (अति लघु उत्तरीय प्रश्न)|16 Videos
  • नियंत्रण एवं समन्वय

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT ZONE (NCERT विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Science Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्नों के हल) (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)|2 Videos
  • जैव प्रक्रम

    CHITRA PUBLICATION|Exercise स्वय को जांचिए |15 Videos
  • प्राकृतिक संसाधनों का प्रबन्धन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise स्वयं को जाँचिए ( TEST YOURSELF )|15 Videos
CHITRA PUBLICATION-नियंत्रण एवं समन्वय -अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)
  1. विभिन्न पादप हॉर्मोन एवं उनके महत्त्व का उल्लेख कीजिए।

    Text Solution

    |

  2. विभिन्न पादप हॉर्मोनों के नाम बताइए। साथ ही पादप वृद्धि और परिवर्धन पर...

    Text Solution

    |

  3. वृषण तथा अण्डाशय के प्रमुख कार्यों का उल्लेख कीजिए

    Text Solution

    |

  4. निम्नलिखित शब्दों को समझिए तथा परिभाषित कीजिए- (i) संघ (ii) वर्ग (iii)...

    Text Solution

    |

  5. मनुष्यों में तन्त्रिका तन्त्र और हॉर्मोन तन्त्र एक साथ मिलकर नियन्त्रण...

    Text Solution

    |

  6. अधिशोषण को प्रभावित करने वाले कारकों का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  7. दो विभिन्न प्रकार की तरंग गतियों का वर्णन करो।

    Text Solution

    |

  8. तन्त्रिका कोशिका की संरचना का वर्णन कीजिए। तन्त्रिका कोशिकाएँ कितने प्...

    Text Solution

    |

  9. हॉमोन व एन्जाइम में अन्तर बताइए।

    Text Solution

    |

  10. अन्तःस्रावी ग्रन्थियाँ किसे कहते हैं? मानव शरीर में पाई जाने वाली दो प...

    Text Solution

    |

  11. पीयूष ग्रन्थि को मास्टर ग्रन्थि क्यों कहते हैं? इससे स्रावित विभिन्न ह...

    Text Solution

    |