Home
Class 10
BIOLOGY
तन्त्रिका कोशिका की संरचना का वर्णन कीजि...

तन्त्रिका कोशिका की संरचना का वर्णन कीजिए। तन्त्रिका कोशिकाएँ कितने प्रकार की होती हैं?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

तन्त्रिका कोशिका अथवा न्यूरॉन (Nerve Cell or Neurons)
तन्त्रिका ऊतक का निर्माण तन्त्रिका कोशिकाओं अथवा न्यूरॉन (nerve cells or neurons) से होता है। ये कोशिकाएँ अत्यधिक जटिल और सबसे लम्बी होती हैं। एक तन्त्रिका कोशिका में निकलने वाले प्रवाधों (processes) की संख्या के आधार पर इन्हें--एकध्रुवीय (unipolar), द्विध्रुवीय (bipolar) तथा बहुध्रुवीय (multipolar) न्यूरॉन कहते हैं। कुछ निम्न श्रेणी के जन्तुओं (हाइड्रा) में अध्रुवीय (non-polar) तन्त्रिका कोशिकाएँ पाई जाती हैं। इनमें प्रवर्ध तो होते हैं किन्तु इनमें क्रियात्मक विभेदीकरण नहीं होता। बहुध्रुवीय तन्त्रिका कोशिका में निम्नलिखित भाग होते हैं. (चित्र-7.3 देखिए।)
(i) कोशिकाकाय (Cyton)-तंत्रिका कोशिका का यह प्रमुख भाग है। कोशिकाकाय के जीवद्रव्य में केन्द्रका, माइटोकॉण्डिया, गॉल्जीकाय, वसा बिन्दु, अन्तःप्रद्रव्यी जालिका आदि के अतिरिक्त अनियमित आंकार के निसल के कण (Nissl.s granules) होते है।
(ii) तन्त्रिका कोशिका प्रवर्ध (Neurites)-तन्त्रिका कोशिकाओं में दो प्रकार के प्रवर्ष लगे होते है -
(a) वृक्षाभ या द्रुमाशं (Dondrites)-ये अपेक्षाकृत छोटे प्रवध होते हैं जो सिरों की ओर क्रमशः सँकरे होते जाते हैं। इनमें निसल के कण पाए जाते हैं।
(b) अक्ष तन्तु या तन्त्रिकाक्ष (Axon)-कोशिकाकाय से एकसमान मोटाई का लम्बा प्रवर्ध निकलता है। यह प्राय: .अन्तिम छोर पर ही शाखित होता है। अन्तिम शाखाओं पर गोल घुण्डी के आकार के सिनेप्टिक बटन (synaptic button) होते हैं। अक्ष तन्तु में निसल के कण नहीं होते। अक्ष तन्तु के बाहर एक कोमल आवरण न्यूरीलेमा (neurilemma) होता है। यह श्वान कोशिकाओं (Schwann cells) से बना होता है। न्यूरीलेमा तथा तन्त्रिकाक्ष के मध्य वसीय आवरण होता है। इस तन्त्रिका तन्तु को मज्जावृत (metdullated) कहते हैं। वसीय आवरण के अभाव में तन्त्रिका तन्तु मज्जारहित (non- medullated) कहलाते हैं। निश्चित दूरी पर मायलिन आच्छद विच्छिन्न होती हैं। इन स्थानों पर न्यूरीलेमा अक्ष तन्तु से चिपकी रहती है। ये स्थान रैन्वियर के नोड (nodes of Ranvier) कहलाते हैं।
तन्त्रिका कोशिकाएँ अपने-अपने तन्त्रिकाक्षों एवं द्रुमाश्मों की शाखाओं द्वारा एक-दूसरे से सम्बन्धित रहते है। इन्हीं स्थानों को सिनेप्स (synapse) कहते हैं।
तन्त्रिका कोशिकाएं (nourons) निम्नलिखित तीन प्रकार की होती हैं
(i) संवेदी न्यूरॉन (Sensory Neurons)-यह अंगों से संवेदनाओं को ग्रहण करके केन्द्रीय तान्त्रिका तन्त्र (मस्तिष्क या मेरुरज्जु) को पहुंचाते हैं।
प्रेरक न्यूरॉन (Motor Neurons)—यह केन्द्रीय तान्त्रिका तन्त्र से प्रेरणाओं को लेकर अपवाहक (effectors) अंगों तक पहुंचाते हैं।
(iii) मिश्रित न्यूरॉन (Mixed Neurons)—ये उपर्युक्त दोनों कार्यों को सम्पन्न करते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • नियंत्रण एवं समन्वय

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न) |34 Videos
  • नियंत्रण एवं समन्वय

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (अति लघु उत्तरीय प्रश्न)|16 Videos
  • नियंत्रण एवं समन्वय

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT ZONE (NCERT विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Science Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्नों के हल) (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)|2 Videos
  • जैव प्रक्रम

    CHITRA PUBLICATION|Exercise स्वय को जांचिए |15 Videos
  • प्राकृतिक संसाधनों का प्रबन्धन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise स्वयं को जाँचिए ( TEST YOURSELF )|15 Videos
CHITRA PUBLICATION-नियंत्रण एवं समन्वय -अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)
  1. विभिन्न पादप हॉर्मोन एवं उनके महत्त्व का उल्लेख कीजिए।

    Text Solution

    |

  2. विभिन्न पादप हॉर्मोनों के नाम बताइए। साथ ही पादप वृद्धि और परिवर्धन पर...

    Text Solution

    |

  3. वृषण तथा अण्डाशय के प्रमुख कार्यों का उल्लेख कीजिए

    Text Solution

    |

  4. निम्नलिखित शब्दों को समझिए तथा परिभाषित कीजिए- (i) संघ (ii) वर्ग (iii)...

    Text Solution

    |

  5. मनुष्यों में तन्त्रिका तन्त्र और हॉर्मोन तन्त्र एक साथ मिलकर नियन्त्रण...

    Text Solution

    |

  6. अधिशोषण को प्रभावित करने वाले कारकों का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  7. दो विभिन्न प्रकार की तरंग गतियों का वर्णन करो।

    Text Solution

    |

  8. तन्त्रिका कोशिका की संरचना का वर्णन कीजिए। तन्त्रिका कोशिकाएँ कितने प्...

    Text Solution

    |

  9. हॉमोन व एन्जाइम में अन्तर बताइए।

    Text Solution

    |

  10. अन्तःस्रावी ग्रन्थियाँ किसे कहते हैं? मानव शरीर में पाई जाने वाली दो प...

    Text Solution

    |

  11. पीयूष ग्रन्थि को मास्टर ग्रन्थि क्यों कहते हैं? इससे स्रावित विभिन्न ह...

    Text Solution

    |