Home
Class 10
BIOLOGY
पीयूष ग्रन्थि को मास्टर ग्रन्थि क्यों कह...

पीयूष ग्रन्थि को मास्टर ग्रन्थि क्यों कहते हैं? इससे स्रावित विभिन्न हॉर्मोन्स के नाम तथा कार्य लिखिए। वृद्धि हॉर्मोन्स के अल्प तथा अतिस्रावण से कौन-से लक्षण विकसित होते हैं?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

पीयूष ग्रन्थि (Pituitary Gland)
यह ग्रन्थि अग्रमस्तिष्क के पश्च अधर तल से लगी होती है। इससे स्रावित अधिकांश हॉमोन्स अन्य अन्तःस्रावी ग्रंथियों के स्त्रवण को नियन्त्रित करते हैं, इस कारण इसे मास्टर ग्रन्थि (master gland) कहते हैं। इस ग्रंथि के दो मुख्य भाग होते हैं।
(A) अग्र पिण्ड,(B) पश्च पिण्ड
(A) अग्र पिण्ड तथा उससे स्त्रावित हॉर्मोन्स (Hormones of Adenohypophysis)
(i) वृद्धि हॉर्मोन (Growth Hormone-GH)-यह शरीर की सामान्य वृद्धि के लिए आवश्यक हॉर्मोन है। यह प्रोटीन संश्लेषण को बढ़ावा देता है और ऊतकों के क्षय को रोकता है। 18 वर्ष की आयु से पूर्व इसके अति स्त्रावण से शरीर आनुपातिक रूप से भीमकाय (giant) हो जाता है तथा इसके अल्प स्त्रावण से व्यक्ति बौना (dwarf or midget) रह जाता है। वृद्धि पूर्ण होने के पश्चात् वृद्धि हॉमोंन के अतिस्रावण से शरीर बेडौल, भीमकाय तथा कुरूप हो जाता है। इस रोग को अग्रतिकायता (aeromegaly) कहते हैं। कभी-कभी कशेरुक दण्ड के झुक जाने से कुबड़ापन (hunchback) भी हो जाता है और वयस्क अवस्था में हॉर्मोन की कमी से पीयूष मिक्सीडीमा (myxoedema) रोग । हो जाता है। इसमें समय से पूर्व बुढ़ापे के लक्षण प्रदर्शित होने लगते हैं।
(ii) थाइरोट्रॉपिन या थायरॉइड प्रेरक हॉर्मोन (Thyrotropin or Thyroid Stimulating Hormone TSH)-थायरॉइड ग्रन्थि (thyroid gland) को प्रेरित करता है।
(iii) एडीनोकॉर्टिकोट्रॉपिन (Adrenocorticotropin-ACTH)--यह अधिवृक्क ग्रंथियों (adrenal glands) के वल्कुट भाग (cortical part) को प्रेरित करता है।
(iv) पुटिका प्रेरक हॉर्मोन (Follicle Stimulating Hormone-FSH)-पुरुषों में शुक्रजनन (spermato genesis) तथा स्त्रियों में अण्डजनन (oogenesis) को प्रेरित करता है।
(v) ल्यूटीनाइजिंग हॉर्मोन (Luteinizing Hormone-LH)---यह अण्डाशय में पुटिका के फटने के बाद बने कॉर्पस ल्यूटियम (corpus luteum) की क्रिया पर नियन्त्रण रखता है। पुरुषों में, यह हॉर्मोन वृषणों में अन्तराली कोशिकाओं (interstitial cells) को हॉमोन स्रावण के लिए प्रेरित करता है।
(vi) प्रोलैक्टिन या मैमोट्रॉपिक हॉर्मोन (Prolactin or Mammotropic Hormone- PLH or MTH)-यह गर्भकाल में स्तनों की वृद्धि तथा दुग्ध स्त्रावण को प्रेरित करता है।
(B) पश्च पिण्ड तथा इससे स्त्रावित हॉर्मोन्स (Hormones of Neurohypophysis)
(i) वैसोप्रेसिन, या प्रतिमूत्रक हॉर्मोन (Vasopressin or Antidiuretic Hormone-ADH) -यह हॉमोन, वृक्क , नलिकाओं (uriniferous tubules) में जल-अवशोषण क्षमता को बढ़ाता है। ADH की कमी से मूत्र में जल की .मात्रा बहुत अधिक बढ़ जाती है, इस रोग को उदकमेह (diabetes insipidus) कहते हैं।
(ii) ऑक्सीटोसिन या पिटोसिन (Oxytocin or Pitocin)-बच्चे के जन्म से पूर्व गर्भाशय पेशियों में संकुचन उत्पन्नकर प्रसव पीड़ा उत्पन्न करता है। यह दुग्ध स्रावित होने को भी प्रभावित करता है
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • नियंत्रण एवं समन्वय

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न) |34 Videos
  • नियंत्रण एवं समन्वय

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (अति लघु उत्तरीय प्रश्न)|16 Videos
  • नियंत्रण एवं समन्वय

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT ZONE (NCERT विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Science Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्नों के हल) (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)|2 Videos
  • जैव प्रक्रम

    CHITRA PUBLICATION|Exercise स्वय को जांचिए |15 Videos
  • प्राकृतिक संसाधनों का प्रबन्धन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise स्वयं को जाँचिए ( TEST YOURSELF )|15 Videos
CHITRA PUBLICATION-नियंत्रण एवं समन्वय -अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)
  1. विभिन्न पादप हॉर्मोन एवं उनके महत्त्व का उल्लेख कीजिए।

    Text Solution

    |

  2. विभिन्न पादप हॉर्मोनों के नाम बताइए। साथ ही पादप वृद्धि और परिवर्धन पर...

    Text Solution

    |

  3. वृषण तथा अण्डाशय के प्रमुख कार्यों का उल्लेख कीजिए

    Text Solution

    |

  4. निम्नलिखित शब्दों को समझिए तथा परिभाषित कीजिए- (i) संघ (ii) वर्ग (iii)...

    Text Solution

    |

  5. मनुष्यों में तन्त्रिका तन्त्र और हॉर्मोन तन्त्र एक साथ मिलकर नियन्त्रण...

    Text Solution

    |

  6. अधिशोषण को प्रभावित करने वाले कारकों का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  7. दो विभिन्न प्रकार की तरंग गतियों का वर्णन करो।

    Text Solution

    |

  8. तन्त्रिका कोशिका की संरचना का वर्णन कीजिए। तन्त्रिका कोशिकाएँ कितने प्...

    Text Solution

    |

  9. हॉमोन व एन्जाइम में अन्तर बताइए।

    Text Solution

    |

  10. अन्तःस्रावी ग्रन्थियाँ किसे कहते हैं? मानव शरीर में पाई जाने वाली दो प...

    Text Solution

    |

  11. पीयूष ग्रन्थि को मास्टर ग्रन्थि क्यों कहते हैं? इससे स्रावित विभिन्न ह...

    Text Solution

    |