Home
Class 10
BIOLOGY
ऊर्जा की बढ़ती माँग के पर्यावरणीय परिणाम...

ऊर्जा की बढ़ती माँग के पर्यावरणीय परिणाम क्या हैं? ऊर्जा की खपत कम करने के उपाय लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

मनुष्य अपनी बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए मुख्यत: जीवाश्मी ईंधनों पर निर्भर है, साथ ही नाभिकीय ऊर्जा को भविष्य के ऊर्जा स्रोत के रूप में देखा जा रहा है। बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए जीवाश्मी ईंधनों को तेजी से प्रयोग किया जा रहा है। ये ईंधन, जलाए जाने पर वायु प्रदूषण फैलाते हैं तथा ग्रीनहाउस गैसें उत्पन्न करते हैं। इसके कारण पृथ्वी का तापमान तेजी से बढ़ रहा है, वर्षा की मात्रा कम हो रही है तथा ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं। वह दिन दूर नहीं है. जब सभी ग्लेशियर समाप्त हो चुकेंगे, नदियों में जल समाप्त हो जाएगा। पृथ्वी का तापमान बहुत बढ़ जाएगा, बाढ़-तूफान की विभीषिकाएँ झेलनी होंगी। नाभिकीय ऊर्जा का प्रयोग बढ़ाने पर भी भयंकर परिणाम सामने आएंगे। इसका कारण यह है कि नाभिकीय रिऐक्टर से निकलने वाला अपशिष्ट जीवन के लिए हानिकारक विकिरण उत्सर्जित करता रहता है। अतः इस अपशिष्ट का प्रबन्धन एक जटिल समस्या बन जाएगी। इस प्रकार हम देखते हैं कि मनुष्य की बढ़ती हुई ऊर्जा जरूरतें पर्यावरण को गम्भीर हानि पहँचा रही हैं जिससे बचाव के उपाय अभी से प्रारम्भ करना आवश्यक है। ऊर्जा की खपत को कम करने के लिए उपाय-इसके लिए निम्नलिखित उपाय उपयोग में लाए जा सकते हैं (i) घरों में विद्युत उपकरणों को अनावश्यक प्रयोग में न लाया जाए। (ii) पंखे, कूलर, ए० सी० आदि का प्रयोग करते समय परिवार के सभी सदस्य एक ही कमरे में रहने का प्रयास करें। (ii) सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को विकसित किया जाए और इसे अधिक बेहतर बनाया जाए। निजी वाहनों के प्रयोग को हतोत्साहित किया जाए। (iv) मशीनों पर निर्भरता कम की जाए। (v) केवल परम्पराओं (दीपावली, शादी समारोह आदि) का पालन करने के नाम पर की जाने वाली ऊर्जा की बरबादी पर रोक लगाई जाए।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • ऊर्जा के स्रोत

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT ZONE ( NCERT विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Science Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्नों के हल (बहुविकल्पीय प्रश्न ))|5 Videos
  • ऊर्जा के स्रोत

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT ZONE ( NCERT विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Science Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्नों के हल (लघु उत्तरीय प्रश्न))|5 Videos
  • अनुवंशिकता एवं जैव विकास

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (अति लघु उत्तरीय प्रश्न)|13 Videos
  • जीव जनन कैसे करते है ?

    CHITRA PUBLICATION|Exercise स्वयं को जाँचिए TEST YOURSELF |20 Videos
CHITRA PUBLICATION-ऊर्जा के स्रोत-स्वयं को जाँचिए (TEST YOURSELF )
  1. ऊर्जा की बढ़ती माँग के पर्यावरणीय परिणाम क्या हैं? ऊर्जा की खपत कम करन...

    Text Solution

    |

  2. नवीकरण ऊर्जा का स्रोत है

    Text Solution

    |

  3. तापीय विद्युत संयन्त्र में प्रयुक्त होने वाला ईंधन है

    Text Solution

    |

  4. सूर्य की ऊर्जा का स्रोत है

    Text Solution

    |

  5. चन्द्रप्रभा वन्यजीव अभयारण उत्तर प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

    Text Solution

    |

  6. उत्तम ईंधन किसे कहते हैं?

    Text Solution

    |

  7. जैवगैस का मुख्य घटक क्या है?

    Text Solution

    |

  8. C.N.G. का पूरा नाम लिखिए।

    Text Solution

    |

  9. गतिज ऊर्जा का मात्रक बताइए|

    Text Solution

    |

  10. ECG का पूरा नाम लिखिए।

    Text Solution

    |

  11. जीवाश्मी ईंधन की क्या हानियाँ हैं?

    Text Solution

    |

  12. महासागरों से प्राप्त होने वाली ऊर्जा की क्या सीमाएँ हैं?

    Text Solution

    |

  13. जैवमात्रा तथा जले विद्युत की तुलना कीजिए।

    Text Solution

    |

  14. सौर कुकर का उपयोग करने के क्या लाभ तथा हानियाँ हैं? क्या ऐसे भी क्षेत्...

    Text Solution

    |

  15. टर्नर संलक्षण क्या है? उचित नामांकित रेखाचित्र द्वारा अपने उत्तर को स्...

    Text Solution

    |

  16. ऊर्जा के परम्परागत एवं गैर-परम्परागत स्रोतों की सूची बनाइए। किसी एक गै...

    Text Solution

    |