Home
Class 10
BIOLOGY
सौर जल-ऊष्मक का नामांकित चित्र बनाकर उसक...

सौर जल-ऊष्मक का नामांकित चित्र बनाकर उसकी क्रियाविधि का वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

सौर जल-ऊष्मक (Solar Water Heater)—यह एक ऐसी युक्ति है, जिसके द्वारा सौर ऊर्जा का उपयोग करके जल को गर्म किया जाता है। इसका नामांकित चित्र दिखाया गया है। यह एक ऊष्मारोधी बक्से B का बना होता है, जिसको अन्दर से काला पोते दिया जाता है। इस बक्से के अन्दर काले रंग से पुती ताँबे की ट्यूबें T कुण्डली के रूप में लगी रहती हैं। इन ट्यूबों के काले पुते होने से ये अधिक दक्षता से सूर्य की ऊष्मीय किरणों को अवशोषित करती हैं। संवहन तथा विकिरण द्वारा ऊष्मा की हानि को रोकने के लिए बक्से के ऊपर शीशे का एक ढक्कन लगा देते हैं। ताँबे की ट्यूबों को मकान की छत के ऊपर लगा देते हैं, जिससे इन्हें पूरे दिन सूर्य का पर्याप्त प्रकाश अर्थात् धूप मिल सके। क्रियाविधि-सर्वप्रथम ठण्डे पानी को पाइप P के रास्ते भण्डारण टैंक में प्रवेश कराते हैं। इसके पश्चात् यह ठण्डा पानी पाइप M के रास्ते ताँबे की ट्यूबों T में चला जाता है। ये ताँबे की ट्यूबें सौर ऊर्जा का अवशोषण करके गर्म हो जाती हैं। जब ठण्डा पानी इन गर्म ताँबे की ट्यूबों में से गुजरता है तो वह भी गर्म हो जाता है। चूंकि गर्म जल हल्का होता है, अत: गर्म जल. ताँबे की ट्यूब के दूसरे सिरे से निकलकर पाइप.N के रास्ते होता हुआ पाइप. में चला जाता है, जहाँ पर इस जल का उपयोग करते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • ऊर्जा के स्रोत

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ( लघु उत्तरीय प्रश्न)|38 Videos
  • ऊर्जा के स्रोत

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (अति लघु उत्तरीय प्रश्न )|23 Videos
  • ऊर्जा के स्रोत

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT ZONE ( NCERT विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Science Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्नों के हल (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न))|2 Videos
  • अनुवंशिकता एवं जैव विकास

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (अति लघु उत्तरीय प्रश्न)|13 Videos
  • जीव जनन कैसे करते है ?

    CHITRA PUBLICATION|Exercise स्वयं को जाँचिए TEST YOURSELF |20 Videos
CHITRA PUBLICATION-ऊर्जा के स्रोत-अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ( विस्तृत उत्तरीय प्रश्न )
  1. जल चक्र का चित्र बनाइए।

    Text Solution

    |

  2. बॉक्स प्रकार के सौर कुकर में ताप की सीमा क्या है जो वह दो से तीन घंटे ...

    Text Solution

    |

  3. सौर जल-ऊष्मक का नामांकित चित्र बनाकर उसकी क्रियाविधि का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  4. फल पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  5. नामांकित चित्र की सहायता से प्रकृति में नाइट्रोजन चक्र को समझाइए।

    Text Solution

    |

  6. दुध से दही बनने में प्रयुक्त एन्जाइम का नाम बताइए।

    Text Solution

    |

  7. मृदा का संरक्षण किस प्रकार किया जा सकता है?

    Text Solution

    |

  8. नवीकरणीय ऊर्जा किस से प्राप्त की जा सकती

    Text Solution

    |

  9. ऊर्जा किसे कहते हैं? ऊर्जा के विभिन्न रूपों के नाम बताइये।

    Text Solution

    |

  10. ट्रान्सफॉर्मर में किन -किन कारणों से ऊर्जा का क्षय होता है ? इन्हे किस...

    Text Solution

    |

  11. महासागरों से प्राप्त हो सकने वाली ऊर्जाओं की क्या सीमाएं है ?

    Text Solution

    |

  12. सौर ऊर्जा के सीमा बन्धनों का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  13. सौर सेलों के विभिन्न उपयोग बताओ।

    Text Solution

    |

  14. ऋतुस्त्राव क्या है? वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  15. पवन क्या है?

    Text Solution

    |

  16. पवन-चक्की के कार्य-सिद्धान्त को स्पष्ट कीजिए

    Text Solution

    |

  17. अम्लीय वर्षा से किस प्रकार की इमारतें नष्ट हो जाती हैं ?

    Text Solution

    |

  18. नाभिकीय संलयन तथा नाभिकीय विखण्डन क्रियाएँ क्या हैं?

    Text Solution

    |

  19. टर्नर संलक्षण क्या है? उचित नामांकित रेखाचित्र द्वारा अपने उत्तर को स्...

    Text Solution

    |

  20. नाभिकीय विखण्डन तथा नाभिकीय संलयन से आप क्या समझते हैं? इन अभिक्रियाओं...

    Text Solution

    |