Home
Class 10
PHYSICS
निकट-दृष्टि दोष का कोई व्यक्ति 1.2 मीटर ...

निकट-दृष्टि दोष का कोई व्यक्ति 1.2 मीटर से अधिक दूरी पर रखी वस्तुओं को सुस्पष्ट नहीं देख सकता। इस दोष को दूर करने के लिए प्रयुक्त संशोधक लेन्स किस प्रकार का होना चाहिए?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

दिया है : निकट-दृष्टि दोषयुक्त व्यक्ति का दूर बिन्दु 1.2 मीटर है।
चूँकि स्वस्थ नेत्र का दूर बिन्दु अनन्त होता है, अतः
`u = oo` तथा प्रश्नानुसार, v = - 1.2 मीटर, P = ?
लेन्स के अपवर्तन सूत्र से,
`(1)/(f) = (1)/(v) - (1)/(u)`
`(1)/(f) = (1)/(-1.2) - (1)/(oo)`
`= - (1)/(1.2)`
f = -1.2 मीटर
तब `" "` लेन्स की क्षमता ` P (1)/(f) = (1)/(-1.2) = - 0.83` डायोप्टर
अतः व्यक्ति को - 0.83 डायोप्टर क्षमता के अवतल लेन्स का प्रयोग करना चाहिए।
Promotional Banner