Home
Class 10
PHYSICS
किसी निकट-दृष्टि दोष से पीड़ित व्यक्ति क...

किसी निकट-दृष्टि दोष से पीड़ित व्यक्ति का दूर बिन्दु नेत्र के सामने 80 सेमी दूरी पर स्थित है। इस दोष को संशोधित करने के लिए आवश्यक लेन्स की प्रकृति तथा क्षमता क्या होगी?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

प्रश्नानुसार, व्यक्ति को ऐसे लेन्स की आवश्यकता होंगी जो अनन्त पर स्थित वस्तु का प्रतिबि सामने 80 सेंमी दूरी पर बना सके |
चूँकि स्वस्थ नेत्र के लिए नेत्र का दूर बिन्दु अनन्त पर होता है, अत: `u = oo`
प्रश्नानुसार, v = - 80 सेमी, f = ?
लेन्स के अपवर्तन सूत्र से, `(1)/(f) = (1)/(v) - (1)/(u)`
`(1)/(f) = (1)/(-80) - (1)/(-oo) = - (1)/(80)`
फोकस दूरी f = - 80 सेमी = - 0.8 मीटर
तब लेन्स की क्षमता `P = (1)/(f) = (1)/(-0.8) = - 1.25` डायोप्टर (अवतल लेन्स)
अत: व्यक्ति को - 1.25 डायोप्टर क्षमता के अवतल लेन्स की आवश्यकता होगी।
Promotional Banner