Home
Class 10
PHYSICS
तारें क्यों टिमटिमाते हैं?...

तारें क्यों टिमटिमाते हैं?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

तारों के प्रकाश के वायुमण्डलीय अपवर्तन के कारण ही तारे टिमटिमाते हुए प्रतीत होते हैं। पृथ्वी के वायुमण्डल में प्रवेश करने के पश्चात् पृथ्वी के पृष्ठ पर पहुँचने तक तारे का प्रकाश निरन्तर अपवर्तित होता जाता है। वायुमण्डलीय अपवर्तन उसी माध्यम में होता है जिसका क्रमिक परिवर्ती अपवर्तनांक हो। क्योंकि वायुमण्डल तारे के प्रकाश को अभिलम्ब की ओर झुका देता है। अत: तारे की आभासी स्थिति, उसकी वास्तविक स्थिति से कुंछ भिन्न प्रतीत होती है। अत: तारे की आभासी स्थिति विचलित होती रहती है तथा आँखों में प्रवेश करने वाले तारों के प्रकाश की मात्रा झिलमिलाती रहती है जिसके कारण कोई तारा कभी चमकीला प्रतीत होता है, तो कभी धुंधला जोकि टिमटिमाहट का कारण बनता है।
Promotional Banner