Home
Class 10
PHYSICS
व्याख्या कीजिए कि ग्रह क्यों नहीं टिमटिम...

व्याख्या कीजिए कि ग्रह क्यों नहीं टिमटिमाते?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

ग्रह, तारों की अपेक्षा पृथ्वी के बहुत पास हैं। अतः एक ग्रह किसी तारे की तुलना में बड़ा दिखाई देता है। किसी ग्रह के प्रकाश का विस्तृत स्रोत है जिसे अनेक बिन्दु प्रकाश स्रोतों से मिलकर बना माना जा सकता है। वायुमण्डल की विभिन्न परतों के अपवर्तनांकों में परिवर्तन के कारण किसी ग्रह के विभिन्न बिन्दुओं से किसी प्रेक्षक की आँख तक पहुँचने वाले प्रकाश की मात्रा में होने वाला परिवर्तन, आँख तक पहुँचने वाले कुल प्रकाश की तुलना में नगण्य होता है, अर्थात् प्रकाश आँख तक सतत रूप से पहुँचता रहता है इसलिए ग्रह टिमटिमाते नहीं अपितु सतत रूप से चमकते रहते हैं।
Promotional Banner