Home
Class 10
PHYSICS
स्वच्छ आकाश का रंग नीला क्यों होता है?...

स्वच्छ आकाश का रंग नीला क्यों होता है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

सर्य से आने वाले प्रकाश में विभिन्न रंग होते हैं.जब यह प्रकाश वायमण्डल से होकर गजरता है तो.मार्ग में आने वाले वायु के अणुओं, धूल कणों एवं अन्य पदार्थों के सूक्ष्म कणों द्वारा इसका प्रकीर्णन होता है। बैंगनी एवं नीले रंग के प्रकाश का प्रकीर्णन लाल रंग के प्रकाश की अपेक्षा लगभग 16 गुना अधिक होता है। अत: बैंगनी एवं नीला प्रकाश आकाश में चारों ओर बिखर जाता है। यह बिखरा हुआ प्रकाश हमारी आँख में पहुँचता है जिसके कारण हमें आकाश नीला दिखाई देता है। यदि वायुमण्डल न होता (चन्द्रमा पर वायुमण्डल नहीं है) तो सूर्य के प्रकाश का प्रकीर्णन नहीं हो पाता जिसके कारण आकाश काला दिखाई देता। यही कारण है कि चन्द्रमा के तल से देखने पर आकाश काला दिखाई देता है।
Promotional Banner