Home
Class 14
HINDI
निर्देश: निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर दिए...

निर्देश: निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर सबसे उचित विकल्प चुनकर दीजिए। मोर के सिर की कलगी और सघन, ऊँची तथा चमकीली हो गई। चोंच अधिक बंकिम और पैनी हो गई, गोल आँखों में इंद्रनी की नीलाभ द्युति झलकने लगी। लंबी नील-हरित ग्रीवा की हर भंगिमा में धूपछाँही तरंगें उठने-गिरने लगी। दक्षिण-वाम दोनों पंखों में सलेटी और सफेद आलेखन स्पष्ट होने लगे। पूँछ लंबी हुई और उसके पंखों पर चंद्रिकाओं के इंद्रधनुषी रंग उद्दीप्त हो उठे। रंग-रहित पैरों को गरवीली गति ने एक नयी गरिमा से रंजित कर दिया। उसका गरदन ऊँची कर देखना, विशेष भोगमा के साथ उसे नीची कर दाना चुगना, पानी पीना, टेढ़ी कर शब्द सुनना आदि क्रियाओं में जो सुकुमारता और सौंदर्य था, उसका अनुभव देखकर ही किया जा सकता है। गति का चित्र नहीं आंका जा सकता।मोरनी का विकास मोर के समान चमत्कारिक तो नहीं हुआ-वातु अपनी लंबी धूपछाँही गरदन, हवा में चंचल कलगी, पंखों की श्याम-श्वेत पत्रलेखा, मंधर गति आदि से वह भी मोर की उपयुक्त सहचारिणी होने का प्रमाण देने लगी।
.रंजित' का तात्पर्य है

A

रंगयुक्त

B

आवेश युक्त

C

शोभा युक्त

D

इनमें से कोई नहीं 4

Text Solution

Verified by Experts

The correct Answer is:
C
Promotional Banner