Home
Class 11
BIOLOGY
वयस्क मनुष्य में कशेरुक दण्ड में कुल कित...

वयस्क मनुष्य में कशेरुक दण्ड में कुल कितनी कशेरुकाएँ होती हैं?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

कशेरुक दण्ड (Vertebral Column)
कशेरुक.दण्ड शरीर की. पृष्ठ मध्य रेखा में सिर से धड़ के निचले छोर तक फैली लगभंग 61-71 सेमी लम्बी छड्नुमा अस्थीय संरचना होती है। कशेरुक दण्ड का निर्माण 33.(वयस्क में 26) कशेरुकाओं में होता है! कशेरुकाएँ तन्तुमय उपास्थि से बनी आंतर कशेरुकी गद्दियों (disc or pads) द्वारा परस्पर जुडी होती है , इनके कारण कशेरुकी दंड में लचक बनी रहती है | उपास्थिल सन्धियाँ बाह्य आघातों को सोख लेती हैं।
कशेरुक दण्ड को निम्नलिखित भागों में बाँट सकते हैं
1. ग्रीवा.भाग, (Cervical Region)-इसमें 7 ग्रीवा कशेरुकाएँ होती हैं।
2. वक्ष भाग (Thoracic Region)-इसमें 12 वक्ष कशेरुकाएँ होती हैं। ये पसलियों से जुड़ी होती हैं।
3. कटि भाग (Lumbar Region)—इसमें 5 कटि कशेरुकाएँ होती हैं।
4. त्रिक भाग (Sacral Region)-यह 5 त्रिक कशेरुकाओं से बना होता है। वयस्क व्यक्तियों में ये कशेरुकाएँ परस्पर जुड़कर एक त्रिकास्थि (sacrum) बनाती हैं।
5. पुच्छ भाग (Caudal Region)-4 अनुत्रिक कशेरुकाओं (caudal vertebral) से बना होता है। कशेरुकाओं से बनी संयुक्त संरचना को अनुत्रिक (coccyx) कहते हैं।
कशेरुक दण्ड के.कार्य (Functions of Vertebral Column)
कशेरुक दण्ड के निम्नलिखित कार्य हैं -
(1) यह करोटि (skull) को साधे रहता है।
(2) पसलियों तथा स्टर्नम को आधार प्रदान करता है।
(3) मेरुरज्जु (spinal cord) की सुरक्षा करता है।
(4) कशेरुक दण्ड की वक्रता इसे दृढ़ता प्रदान करती है। यह सीधे खड़े रहने में, चलने-फिरने में, सन्तुलन को बनाए रखने मैं तथा खड़ी संस्थिति (upright posture) में सहायता करता है।
(5) अंसमेखला तथा श्रोणिमेखला को सामर्थ्य (support) प्रदान करता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • गमन एवं संचलन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-l))|16 Videos
  • गमन एवं संचलन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-II))|5 Videos
  • गमन एवं संचलन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT ZONE (NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar LQ Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके हल) (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)|1 Videos
  • खनिज पोषण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (बहुविकल्पीय प्रश्न )|23 Videos
  • जीव जगत

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण(बहुविकल्पीय प्रश्नों)|15 Videos