Home
Class 11
BIOLOGY
ऐच्छिक और अनैच्छिक पेशियाँ किन-किन अंगों...

ऐच्छिक और अनैच्छिक पेशियाँ किन-किन अंगों में पायी जाती हैं?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

कंकाल तन्त्र तथा पेशी तन्त्र मिलकर शरीर की गतियों को नियन्त्रित करते हैं। कंकाल तन्त्र अनेक अस्थियों से मिलकर बनता है। अस्थियाँ एक-दूसरे से सन्धियों (joints) द्वारा जुड़ी रहती हैं। इसके साथ ही कंकाल पेशियों के सिरे अस्थियों से जुड़े रहते हैं। जब पेशी में संकुचन होता है, तब अस्थि में गति होती है। अस्थि में गति सन्धि स्थल पर होती है। इस प्रकार कंकाल तन्त्र की गतियाँ सन्धि के स्थान पर पेशियों के संकुचन द्वारा होती हैं।
कंकाल पेशियाँ रेखित पेशी तन्तुओं की बनी होती हैं। कंकाल पेशी का संकुचन केवल एक ही दिशा में इसके उद्गम की ओर होता है। इनके संकुचन में ही बल होता है, शिथिलन में बल नहीं होता। अतः यह जिस भाग में गति उत्पन्न करती है, उस भाग को वापस यथास्थान नहीं पहुँचा सकती। अंग को यथास्थान पहुंचाने का कार्य अन्य पेशी करती है। इस कारण पेशियाँ प्रतिरोधी जोड़ियों में होती हैं। ये पेशियाँ हमारी इच्छा के अनुसार संकुचित होती हैं। किसी भी सन्धि पर विपरीत गतियों के लिए कंकाल पेशियों का एक जोड़ा पाया जाता है। इस जोड़े की पेशियों के संकुचन से विपरीत गतियाँ उत्पन्न होती हैं। उदाहरण के लिए-अग्र बाहु की गति के लिए दो पेशियाँ होती हैं—बाइसेप्स (biceps) तथा ट्राइसेप्स (triceps)| बाइसेप्स के संकुचन से बाँह मुड़ती है तथा ट्राइसेप्स के संकुचन से बाँह सीधी होती है। इसी प्रकार किसी भी अवरोधनी पर अरीय तथा वर्तुल पेशियाँ होती हैं। अरीय पेशियों के संकुचन से अवरोधनी का छिद्र बड़ा होता है तथा वर्तुल पेशियों के संकुचन से अवरोधनी का छिद्र बन्द हो जाता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • गमन एवं संचलन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (अति लघु उत्तरीय प्रश्न)|30 Videos
  • गमन एवं संचलन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|15 Videos
  • गमन एवं संचलन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-l))|16 Videos
  • खनिज पोषण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (बहुविकल्पीय प्रश्न )|23 Videos
  • जीव जगत

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण(बहुविकल्पीय प्रश्नों)|15 Videos