Home
Class 12
BIOLOGY
शुक्रजनन क्या है? संक्ष शुक्रजनन की प्रक...

शुक्रजनन क्या है? संक्ष शुक्रजनन की प्रक्रिया का वर्णन करें।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

शुक्रजनन (Spermatogenesis)- वृषण में शुक्राणुओं का निर्माण शुक्रजनन द्वारा होता है। शुक्राणुओं का निर्माण किशोरावस्था के समय प्रारम्भ हो जाता है। यह प्रक्रिया लैंगिक हॉर्मोन्स (GnRH, LH, FSH तथा एन्ड्रोजन्स) द्वारा प्रभावित होती है। शुक्रजनन प्रक्रिया को निम्नलिखित तीन चरणों में बाँटा जा सकता है: -
(क) गुणन प्रावस्था (Multiplication phase)-शुक्रजनक नलिकाओं की जनन एपिथीलियम की.कोशिकाओं में समसूत्री विभाजन द्वारा शुक्राणुजन कोशिका (spermatogonia) का निर्माण होता है। ये कोशिकाएँ द्विगुणित होती हैं।
(ख) वृद्धि प्रावस्था (Growth phase)- शुक्राणुजन कोशिकाओं में पोषक पदार्थों के संचित होने से कोशिकाओं के आकार में वृद्धि होती है। इन कोशिकाओं को प्राथमिक स्पर्मेटोसाइट्स (primary spermatocytes) कहते हैं।
(ग) परिपक्वन प्रावस्था (Maturationphase) प्राथमिक स्पर्मेटोसाइट्स में अर्द्धसूत्री विभाजन (meiotic division) होता है। अर्द्धसूत्री प्रथम विभाजन के फलस्वरूप द्वितीयक स्पर्मेटोसाइट्स .(secondary spermatocytes) या द्वितीयक शुक्राणु कोशिकाएँ बनती हैं। ये अगुणित होती हैं। द्वितीयक स्पमेंटोसाइट्स द्वितीय अर्द्धसूत्री विभाजन के फलस्वरूप अगुणित शुक्राणु पूर्व कोशिकां या स्पर्मेटिड्स (spermatids) बनाती हैं। इस प्रकार एक प्राथमिक स्पर्मेटोसाइट से चार स्पर्मेटिड्स बनते हैं।

शुक्रकायान्तरण या शुक्राणुजनन (spermiogenesis) द्वारा अचल (non-motile) स्पर्मेटिड से चल (motile) शुक्राणु बनता है! चल शुक्राणु सोंली कोशिकाओं में अन्तःस्थापित हो जाते हैं। समय-समय पर शुक्राणु मुक्त होकर शुक्रवाहिनी में पहुँचते रहते हैं। शुक्राणुओं का सर्टोली कोशिकाओं से शुक्रजनन नलिका की गुहा में मुक्त होना स्पर्मिएशन (spérmiation) कहलाता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • मानव जनन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT ZONE (NCERT पाठ्यपुस्तक के अभ्यास के अन्तर्गत दिए गए प्रश्न एवं उनके उत्तर) (सही/गलत)|7 Videos
  • मानव जनन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT ZONE (NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर) (बहुविकल्पीय प्रश्न)|21 Videos
  • मानव जनन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|20 Videos
  • मानव कल्याण में सूक्ष्म जीव

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|12 Videos
  • मानव स्वास्थ्य तथा रोग

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ( बहुविकल्पीय प्रश्न )|30 Videos
CHITRA PUBLICATION-मानव जनन -NCERT ZONE (NCERT पाठ्यपुस्तक के अभ्यास के अन्तर्गत दिए गए प्रश्न एवं उनके उत्तर)
  1. वृषण तथा अण्डाशय के बारे में प्रत्येक के दो-दो प्रमुख कार्यों का वर्णन...

    Text Solution

    |

  2. शुक्रजनक नलिका की संरचना का वर्णन करें।

    Text Solution

    |

  3. शुक्रजनन क्या है? संक्ष शुक्रजनन की प्रक्रिया का वर्णन करें।

    Text Solution

    |

  4. शुक्रजनन की प्रक्रिया के नियमन में शामिल हॉर्मोनों के नाम बताएँ।

    Text Solution

    |

  5. शुक्राणुजनन एवं वीर्यसेचन (स्परमिएशन) की परिभाषा लिखिए।

    Text Solution

    |

  6. शुक्राणु का एक नामांकित आरेख बनाएँ।

    Text Solution

    |

  7. शुक्रीय प्रद्रव्य (सेमिनल प्लाज्मा) के प्रमुख संघटक क्या हैं?

    Text Solution

    |

  8. पुरुष की सहायक नलिकाओं एवं ग्रन्थियों के प्रमुख कार्य क्या हैं?

    Text Solution

    |

  9. अण्डजनन क्या है? अण्डजनन की संक्षिप्त व्याख्या करें।

    Text Solution

    |

  10. स्तनी वर्ग के आमाशय के अनुप्रस्थ काट का नामांकित चित्र बनाइए।

    Text Solution

    |

  11. ग्राफी पुटक (ग्राफियन फॉलिकिल) का एक नामांकित आरेख बनाएँ।

    Text Solution

    |

  12. अण्डजनन पीत पिण्ड (कॉर्पस ल्यूटियम) में सम्पन्न होता है। (सही/गलत)

    Text Solution

    |

  13. गर्भाशय अन्तःस्तर (एण्डोमेट्रियम) के कार्य बताएँ ?

    Text Solution

    |

  14. अग्रपिंडक (एक्रोसोम) के कार्य बताएं

    Text Solution

    |

  15. शुक्राणु पुच्छ (स्पर्म टेल) |

    Text Solution

    |

  16. झालर (फ्रिम्ब्री) के कार्य बताएँ ?

    Text Solution

    |

  17. आर्तव चक्र क्या है? आर्तव चक्र ( मेन्सअल साइकिल) का कौन-से हॉर्मोन निय...

    Text Solution

    |

  18. प्रसव (पारट्यूरिशन) क्या है? प्रसव को प्रेरित करने में कौन-से हॉर्मोन ...

    Text Solution

    |

  19. हमारे समाज में लड़कियाँ जन्म देने का दोष महिलाओं को दिया जाता है| बताए...

    Text Solution

    |

  20. एक माह में मानव अण्डाशय से कितने अण्डे मोचित होते हैं? यदि माता ने समर...

    Text Solution

    |