Home
Class 12
BIOLOGY
टर्नर संलक्षण क्या है? उचित नामांकित रेख...

टर्नर संलक्षण क्या है? उचित नामांकित रेखाचित्र द्वारा अपने उत्तर को स्पष्ट कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

मादा जनन तन्त्र
(Female Reproductive System)
मादा जनन तन्त्र का अध्ययन निम्नलिखित तीन शीर्षकों के अन्तर्गत किया जाता है-
I. मुख्य जनन अंग (Main Reproductive Organs)
अण्डाशय (Ovaries)—एक जोड़ी अण्डाशय उदरगुहा में स्थित होते हैं। प्रत्येक अण्डाशय लगभग 2 से 4 सेमी लम्बा, 2 सेमी चौड़ा तथा 1 सेमी मोटा होता है। इसका भार लगभग 3 ग्राम होता है। अण्डाशय वृक्क के समीप मीसोवेरियम (mesovarium) झिल्ली द्वारा उदरगुहा की भित्ति से जुड़े रहते हैं और अण्डाशयी लिगामेन्ट्स (ovarian ligaments) द्वारा गर्भाशय से जुड़े रहते हैं। अण्डाशय ठोस होते हैं। अण्डाशय की सतह पर छोटे-छोटे दानों जैसे उभार दिखाई देते हैं, जिन्हें ग्राफियन पुटिकाएँ (Graafian follicles) कहते हैं। ग्राफियन पुटिकाओं में अंण्डाणु बनते हैं। अण्डाशय से ए हॉर्मोन्स का स्रावण होता है। (चित्र देखिए।)

II. सहायक जनन अंग (Accessory. Reproductive organs)
ये अंग जनन की प्रक्रिया में सहायता करते हैं।
1. अण्डवाहिनी (Oviduct)ये एक जोड़ी लगभग 10 से 12 सेमी पतली, लम्बी कुण्डलित नलिका होती हैं। प्रत्येक अण्डवाहिनी का ऊपरी भाग झालरदार कीपनुमा होता है जिसे फिम्ब्रिएटेड कीप (fimbriated funnel) कहते हैं। यह भाग अण्डाशय से सटा होता है। अण्डाशय से अण्डाणु मुक्त होकर झालरदार कीप द्वारा अण्डवाहिनी में पहुँचता है। अण्डवाहिनी के प्रारम्भिक कुण्डलित भाग को फैलोपियन नलिका (fallopian tube) कहते हैं। इसकी भित्ति की भीतरी सतह रोमाभि उपकला (ciliated epithelium) से स्तरित रहती है। यह शुक्राणुओं को अण्डाणुओं तक पहुँचाने का कार्य करती है। निषेचन तक अण्डाणुओं को पोषण प्रदान करती है।
2. गर्भाशय (Uterus)—दोनों ओर की फैलोपियन नलिकाएँ संयुक्त होकर गर्भाशय का निर्माण करती हैं। गर्भाशय अण्डवाहिनी का ही भाग माना जाता है। गर्भाशय-चौड़े थैलेनुमा. होता है। सामान्य दशा में यह लगभग 8 सेमी लम्बा, 5 सेमी चौड़ा तथा 2 सेमी मोटा होता है। गर्भाशय का ऊपरी चौड़ा भाग त्रिभुजाकार होता है तथा गर्भाशय का काय (body) कहलाता है। इसका निचला संकीर्ण भाग ग्रीवा (neck) या सर्विक्स (cervix) कहलाता है। इसकी भित्ति मोटी व पेशीयुक्त होती है तथा यह अत्यधिक लचीला (stretchable) होता है। गर्भावस्था के समय भ्रूण का रोपण (implantation) गर्भाशय में होता है। गर्भाशय भित्ति की भीतरी पर्त एण्डोमेट्रियम (endometrium) कहलाती है।
3. योनि (Vagina)--यह लगभग 8 सेमी लम्बी नलिकारूपी पेशीय रचना होती है। मैथुन के समय योनि में वीर्य स्खलित । होता है। योनि मादा जनन छिद्र द्वारा शरीर से बाहर खुलती है। मादा जनन छिद्र को भंग (vulva) कहते हैं। यह मूत्र छिद्र व गुदा के बीच स्थित होता है।
क्लाइटोरिस (Clitoris)—यह छोटी-सी घुडीनुमा (knob like) हर्षण (erectile) रचना होती है, जो भग के ऊपरी ओर स्थित होती है।
III. सहायक जनन ग्रन्थियाँ (Accessory Reproductive Glands)
इन ग्रन्थियों का स्रावण जनन प्रक्रिया में सहायता करता है।
1. बार्थोलिन ग्रन्थियाँ (Bartholin.s glands)—ये एक जोड़ी ग्रन्थियाँ हैं, जो, योनि के पार्श्व में स्थित होती हैं। इनका क्षारीय स्नेहक स्राव योनि में पहुँचकर योनि को क्षारीय एवं चिकना, बनाता है जिससे मैथुन में सहायता मिलती है।
2. पेरीनियल ग्रन्थियाँ (Perineal glands)—ये ग्रन्थियाँ गुदा व जननं छिद्र के बीच स्थित होती हैं। ये ग्रन्थियाँ रसायन स्रावित करती हैं, जो विशिष्ट गन्ध प्रदान करते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • मानव जनन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-l))|13 Videos
  • मानव जनन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-II))|11 Videos
  • मानव जनन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT ZONE (NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर) (बहुविकल्पीय प्रश्न)|21 Videos
  • मानव कल्याण में सूक्ष्म जीव

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|12 Videos
  • मानव स्वास्थ्य तथा रोग

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ( बहुविकल्पीय प्रश्न )|30 Videos
CHITRA PUBLICATION-मानव जनन -अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)
  1. नर जनन तन्त्र या पुरुष के जनन अंगों का सचित्र वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  2. टर्नर संलक्षण क्या है? उचित नामांकित रेखाचित्र द्वारा अपने उत्तर को स्...

    Text Solution

    |

  3. कॉकरोच के नर जनन तन्त्रों का नामांकित चित्र बनाइए।

    Text Solution

    |

  4. मानव दाँत की आन्तरिक संरचना का सचित्र वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  5. वृषण एवं अंडाशय के अनुप्रस्थ काट का नामांकित चित्र बनाएं।

    Text Solution

    |

  6. मादा प्राइमेटो में होने वाले जनन चक्र को क्या कहते है?

    Text Solution

    |

  7. ऐरोमैटिक ऐल्डिहाइड्स तथा कीटोन्स को बनाने की सामान्य विधियों का वर्णन ...

    Text Solution

    |

  8. मनुष्य में भ्रूणीय विकास की प्रक्रिया का ब्लास्टुला निर्माण तक वर्णन क...

    Text Solution

    |

  9. मानव में युग्मनज से अपरा द्वारा गर्भाशय भित्ति से संलग्न होने तक भ्रूण...

    Text Solution

    |

  10. विदलन की परिभाषा-दीजिए। मानव भ्रूण विकास में युग्मनज से लेकर कोरकपुटी ...

    Text Solution

    |

  11. मानव भ्रूण विकास की गैस्टुलाभवन प्रावस्था का सचित्र वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  12. आवृतबीजी पौधों में परागकण के अंकुरण के विकास का वर्णन कीजिए ।

    Text Solution

    |

  13. मानव मादा के अण्डाशय की संरचना का वर्णन कीजिए। रंजोचक्र की प्रावस्थाओं...

    Text Solution

    |

  14. गुणसूत्रों की संख्या में परिवर्तन को कहते हैं

    Text Solution

    |

  15. अण्डाणुजनन तथा शुक्राणुजनन में समानताएँ एवं असमानताएँ बताइए।

    Text Solution

    |

  16. अण्डाणुजनन तथा शुक्राणुजनन में तीन अन्तर लिखिये।

    Text Solution

    |

  17. युग्मकजनन किसे कहते हैं? शक्राणजनन तथा अण्डाणजनन में अन्तर बताइए।

    Text Solution

    |

  18. शुक्राणुजनन एवं अण्डजनन का वर्णन कीजिए। इन दोनों में समानता एवं अन्तर ...

    Text Solution

    |

  19. निषेचन क्रिया किसे कहते हैं? मनुष्य में निषेचन में होने वाली क्रियाओं ...

    Text Solution

    |

  20. विदलन तथा समसूत्री विभाजन में अन्तर स्पष्ट कीजिए। विदलन के प्रकार, विश...

    Text Solution

    |