Home
Class 12
BIOLOGY
निषेचन क्रिया किसे कहते हैं? मनुष्य में ...

निषेचन क्रिया किसे कहते हैं? मनुष्य में निषेचन में होने वाली क्रियाओं का उल्लेख कीजिए तथा अण्डाणु में शुक्राणु के प्रवेश का नामांकित चित्र बनाइए। निषेचन का महत्त्व बताइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

निषेचन (Fertilization)-अण्डाणु में शुक्राणु के प्रवेश तथा इन दोनों के केन्द्रकों के समेकन (fusion) की सम्पूर्ण प्रक्रिया को निषेचन कहते हैं।
निषेचन के समय होने वाली क्रियाएँ (Events occuring. during fertilization)-परिपक्व ग्राफियन पुटिका से मुक्त अण्डाणु को अण्डवाहिनी के फिम्ब्रियाई (fimbriae) ग्रहण करके अण्डवाहिनी में धकेल देते हैं। अण्डोत्सर्ग के समय अण्डाणु द्वितीयक अण्डक अवस्था (secondry oocyte) अवस्था में होता है। शुक्राणुओं के एक्रोसोम पर से ग्लाइकोप्रोटीन का स्तर नष्ट हो जाता है, इसके पश्चात् सैकड़ों शुक्राणु एक्रोसोम द्वारा द्वितीयक अण्डक के कोरोना रेडिएटा से चिपक जाते हैं। एक्रोसोम से हायल्यूरोनिडेज तथा न्यूरिमिनेडेज एन्जाइम्स मुक्त होते हैं। ये द्वितीयक अण्डक की कोरोना रेडिएटा तथा जोना पेलुसिडा को विघटित करते हैं।

सामान्यतया एक अण्डक में केवल एक शुक्राणु ही प्रवेश कर पाता है। इसके प्रवेश करते ही अनेक ऐसे परिवर्तन होते हैं जिससे अन्य शुक्राणुओं का प्रवेश असम्भव हो जाता है। शुक्राणु की पूँछ बाहर ही रह जाती है। शुक्राणु के प्रवेश से उद्दीपित होकर द्वितीयक अण्डक में द्वितीय परिपक्वन विभाजन होता है और एक बड़ा अण्डाणु तथा एक छोटी ध्रुव कोशिका बनती है। ध्रुव कोशिकाएँ विघटित हो जाती हैं। शुक्राणु तथा अण्डाणु के अगुणित केन्द्रक परस्पर मिलकर युग्मनज (zygote) बनाते हैं।
निषेचन का महत्त्व (Significance of Fertilization)– शुक्राणु का प्रवेश द्वितीयक अण्डक को द्वितीयक परिपक्वन विभाजन को प्रेरित करता है। अण्डाणु तथा शुक्राणु के एक-एक सेन्ट्रियोल मिलकर विभाजन हेतु युग्मनज में ध्रुव (pole) बनाते हैं। इनके मध्य तर्कु तन्तुओं का निर्माण होता है। निषेचन के फलस्वरूप युग्मनज द्विगुणित (2x) हो जाता है जिससे पीढ़ी-दर-पीढ़ी गुणसूत्रों की संख्या निश्चित बनी रहती है। निषेचन के पश्चात् उपापचय क्रियाओं की गति बढ़ जाती है। निषेचन के फलस्वरूप विटेलिन झिल्ली अण्डे से अलग हो जाती है जिससे अण्डा इसके अन्दर घूम सकता है। अण्डे की परिधि में पुनः परिवर्तन होता है जिससे अन्य शुक्राणु निषेचित अण्डे में नहीं प्रवेश कर पाते।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • मानव जनन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-l))|13 Videos
  • मानव जनन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-II))|11 Videos
  • मानव जनन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT ZONE (NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर) (बहुविकल्पीय प्रश्न)|21 Videos
  • मानव कल्याण में सूक्ष्म जीव

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|12 Videos
  • मानव स्वास्थ्य तथा रोग

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ( बहुविकल्पीय प्रश्न )|30 Videos
CHITRA PUBLICATION-मानव जनन -अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)
  1. टर्नर संलक्षण क्या है? उचित नामांकित रेखाचित्र द्वारा अपने उत्तर को स्...

    Text Solution

    |

  2. कॉकरोच के नर जनन तन्त्रों का नामांकित चित्र बनाइए।

    Text Solution

    |

  3. मानव दाँत की आन्तरिक संरचना का सचित्र वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  4. वृषण एवं अंडाशय के अनुप्रस्थ काट का नामांकित चित्र बनाएं।

    Text Solution

    |

  5. मादा प्राइमेटो में होने वाले जनन चक्र को क्या कहते है?

    Text Solution

    |

  6. ऐरोमैटिक ऐल्डिहाइड्स तथा कीटोन्स को बनाने की सामान्य विधियों का वर्णन ...

    Text Solution

    |

  7. मनुष्य में भ्रूणीय विकास की प्रक्रिया का ब्लास्टुला निर्माण तक वर्णन क...

    Text Solution

    |

  8. मानव में युग्मनज से अपरा द्वारा गर्भाशय भित्ति से संलग्न होने तक भ्रूण...

    Text Solution

    |

  9. विदलन की परिभाषा-दीजिए। मानव भ्रूण विकास में युग्मनज से लेकर कोरकपुटी ...

    Text Solution

    |

  10. मानव भ्रूण विकास की गैस्टुलाभवन प्रावस्था का सचित्र वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  11. आवृतबीजी पौधों में परागकण के अंकुरण के विकास का वर्णन कीजिए ।

    Text Solution

    |

  12. मानव मादा के अण्डाशय की संरचना का वर्णन कीजिए। रंजोचक्र की प्रावस्थाओं...

    Text Solution

    |

  13. गुणसूत्रों की संख्या में परिवर्तन को कहते हैं

    Text Solution

    |

  14. अण्डाणुजनन तथा शुक्राणुजनन में समानताएँ एवं असमानताएँ बताइए।

    Text Solution

    |

  15. अण्डाणुजनन तथा शुक्राणुजनन में तीन अन्तर लिखिये।

    Text Solution

    |

  16. युग्मकजनन किसे कहते हैं? शक्राणजनन तथा अण्डाणजनन में अन्तर बताइए।

    Text Solution

    |

  17. शुक्राणुजनन एवं अण्डजनन का वर्णन कीजिए। इन दोनों में समानता एवं अन्तर ...

    Text Solution

    |

  18. निषेचन क्रिया किसे कहते हैं? मनुष्य में निषेचन में होने वाली क्रियाओं ...

    Text Solution

    |

  19. विदलन तथा समसूत्री विभाजन में अन्तर स्पष्ट कीजिए। विदलन के प्रकार, विश...

    Text Solution

    |

  20. प्रजनन से आप क्या समझते है।

    Text Solution

    |