Home
Class 12
BIOLOGY
मानव शुक्राणु का नामांकित चित्र बनाइए।...

मानव शुक्राणु का नामांकित चित्र बनाइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

बहुकोशिकीय प्राणियों के शुक्राणु की आधारभूत रचना लगभग समान होती है। शुक्राणु सूक्ष्म, चल (motile) तथा अगुणित नर युग्मक होता है।
मानव शुक्राणु की संरचना (Structure of Human Sperm)
मानव का शुक्राणु लगभग `60 mu` लम्बा होता है। शुक्राणु को चार भागों में बाँटा जा सकता है-
1.शीर्ष (Head)-मनुष्य के शुक्राणु का शीर्ष गोलाकार होता है। इसमें अगुणित केन्द्रक होता है। केन्द्रक के ठीक पीछे एक समीपस्थ तारक केन्द्र (centriole) होता है। इसके अग्र भाग को एक्रोसोम (acrosome) कहते हैं।एक्रोसोम से स्रावित हायल्यूरोनीडेज (hyaluronidase) एन्जाइम निषेचन के समय शुक्राणु के अण्डाणु में प्रवेश में सहायता करता है।
2. ग्रीवा (Neck)--यह शीर्ष के नीचे छोटा-सा भाग है। इसमें माइटोकॉण्ड्रियल बैण्ड अक्षीय तन्तु का चारों ओर उपस्थित होता है। पुच्छ का अक्षीय तन्तु (axial filament) दूरस्थ तारक केन्द्र से निकलता है।
3. मध्य भाग (Middle Piece)-मध्य भाग को शुक्राणु का ऊर्जा केन्द्र (power house) भी कहते हैं। मध्य भाग में अनेक माइटोकॉण्ड्यिा पाए जाते हैं, जो शुक्राणु को गति के लिए ऊर्जा प्रदान करते हैं।
4. पुच्छ (Tail)—यह शुक्राणु का अन्तिम व सबसे लम्बा भाग है। पुच्छ अक्षीय तन्तु की बनी होती है। अक्षीय तन्तु की रचना कशाभ (flagella) के समान होती है। पुच्छ की सहायता से शुक्राणु गति करता है। इसका अन्तिम भाग नग्न होता है। शेष भाग चारों ओर से कोशाद्रव्य तरल से घिरा होता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • मानव जनन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (अति लघु उत्तरीय प्रश्न)|41 Videos
  • मानव जनन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|20 Videos
  • मानव जनन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-l))|13 Videos
  • मानव कल्याण में सूक्ष्म जीव

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|12 Videos
  • मानव स्वास्थ्य तथा रोग

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ( बहुविकल्पीय प्रश्न )|30 Videos
CHITRA PUBLICATION-मानव जनन - अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-II))
  1. मानव अण्डाणु की रचना का सचित्र बर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  2. माहवारी चक्र की पुटिका प्रावस्था तथा स्रावी प्रावस्था में अन्तर लिखिए।

    Text Solution

    |

  3. यौवनारम्भ क्या है? इस अवस्था में बालक एवं बालिकाओं के शरीर में होने वा...

    Text Solution

    |

  4. शुक्राणुजनन तथा अण्डाणुजनन में अन्तर लिखिए।

    Text Solution

    |

  5. शरीर में जल के कार्यो का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  6. फर्टिलाइजिन एण्टिफर्टिलाइजिन प्रक्रिया पर टिप्पणी कीजिए।

    Text Solution

    |

  7. अपरा की परिभाषा दीजिए। इसके प्रमुख कार्य लिखिए।

    Text Solution

    |

  8. शुक्राणु की संरचना का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  9. मानव शुक्राणु का नामांकित चित्र बनाइए।

    Text Solution

    |

  10. मनुष्य के कंकाल संक्षिप्त वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  11. भ्रूण के चारों और कौन-कौन सी भ्रूणीय कलाएं पायी जाती हैं? ये अब विक्सि...

    Text Solution

    |