Home
Class 12
BIOLOGY
प्रबलता या एपिस्टैसिस प्रभाव का विस्तृत ...

प्रबलता या एपिस्टैसिस प्रभाव का विस्तृत विवरण दीजिएं।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

यह प्रभाव जीन्स की परस्पर क्रिया के कारण होता है। प्रबलता में एक गुणसूत्र के एक स्थल पर स्थापित जीन जब उसी गुणसूत्र के दूसरे स्थल (locus) पर स्थित जीन की अंभिव्यक्ति को अवरुद्ध करता है तो दूसरे जीन की अभिव्यक्ति को अवरुद्ध करने वाली जीन को प्रबलक जीन या एपिस्टैटिक जीन (epistatic gene) या संदमक जीन कहते हैं। जिस जीन के प्रभाव को अवरुद्ध किया जाता है, उसे अबल जीन या हाइपोस्टैटिक जीन (hypostatic gene) कहते हैं।
प्रबल जीन प्रभावी या अप्रभावी होने से प्रबलता भी दो प्रकार की हो सकती है। `F_(2)` पीढ़ी का अनुपात जीन्स की संख्या पर निर्भर करता है।
1. प्रभावी प्रबलता (Dominant epistasis)-लेगहॉर्न (leghorn) मुर्गों में रंग के लिए प्रभावी जीन C होता है। एक प्रभावी प्रबलक जीन I रंग की जीन C के प्रभाव को रोकता है। सफेद लेगहॉर्न मुर्गों का जीनोटाइप CCII होता है। इनमें रंग के लिए जीन तो उपस्थित होता है, किन्तु प्रबलक जीन रंग की अभिव्यक्ति को रोक लेता है। सफेद प्लाइमाउथ रॉक मुर्गों में जीनोटाइप ccii होता है। इनमें प्रबलक जीन नहीं होता है, किन्तु रंग के लिए भी कोई जीन नहीं होता है। अत: इनका रंग सफेद होता है। इन दोनों के बीच संकरण कराने पर `F_(1)` पीढ़ी का जीनोटाइप CcIi होता है तथा प्रबलक जीन I की उपस्थिति के कारण ये सभी सफेद रंग के होते हैं। `F_(1)` पीढ़ी में अन्तःप्रजनन (interbreeding) कराने पर `F_(2)` पीढ़ीं में सफेद व रंगीन मुर्गे 13 : 3 के अनुपात में प्राप्त होते हैं। केवल वे ही मुर्गे रंगीन होते हैं जिनमें प्रबलक जीन I न हो तथा कम-से-कम एक जीन रंग के लिए ( C) उपस्थित होता है।

2. अप्रभावी प्रबलता (Recessive epistasis)-चूहे में सामान्य रंग ग्रे (भूरा या अगौटी-agouti) होता है जो प्रभावी जीन G के कारण है। काला रंग अप्रभावी जीन g के कारण होता है। जीन G तथा g की अभिव्यक्ति को एक अप्रभावी जीन a रोकता है। प्रबलक जीन क्योंकि अप्रभावी है। अत: यह समयुग्मकी अवस्था (aa) में ही अपना प्रभाव डाल पाएगा। यदि एक समयुग्मजी ग्रे रंग के तथा एक समयुग्मजी अप्रभावी सफेद चूहे के बीच संकरण कराया जाए, तब `F_(1)` पीढ़ी में सभी चूहे ग्रे रंग के होंगे। इन विषमयुग्मकी ग्रे चूहों के बीच अन्तःप्रजनन कराने पर `F_(2)` .पीढ़ी में ग्रे, काले तथा सफेद चूहें 9 : 3 : 4 के अनुपात में प्राप्त होते हैं। जिस चूहे में दो प्रबलक जीन aa होंगे वह सफेद होगा। जिस चूहे में एक भी जीन होगा तथा प्रबलक जीन अनुपस्थित होगा (अर्थात् A जीन होगा) वह चूहा ग्रे रंग का होगा। अप्रभावी जीन समयुग्मकी अवस्था में उपस्थित होने तथा प्रबलक जीन का प्रभावी ऐलील A उपस्थित होने पर चूहा काले रंग का होगा।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • वंशागति तथा विविधता के सिद्धान्त

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (TYPE-I))|37 Videos
  • वंशागति तथा विविधता के सिद्धान्त

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (TYPE-II))|27 Videos
  • वंशागति तथा विविधता के सिद्धान्त

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)|1 Videos
  • वंशागति के आण्विक आधार

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न )|21 Videos
  • विकास

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न )|38 Videos
CHITRA PUBLICATION-वंशागति तथा विविधता के सिद्धान्त-अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)
  1. द्विसंकर क्रॉस (dihybrid cross) पर आधारित मेण्डल के वंशागति सिद्धान्त ...

    Text Solution

    |

  2. मेंडल के स्वंतंत्र अपव्यूहन के नियम का अपवाद क्या है ?

    Text Solution

    |

  3. प्रबलता या एपिस्टैसिस प्रभाव का विस्तृत विवरण दीजिएं।

    Text Solution

    |

  4. लिंग निर्धारण क्या है? मानव तथा मधुमक्खियों में लिंग निर्धारण की क्रिय...

    Text Solution

    |

  5. लिंग सहलग्न गुण से आप क्या समझते हैं? अप्रभावी X-सहलग्न लक्षणों के किन...

    Text Solution

    |

  6. लिंग सहलग्नी वंशागति क्या है? मनुष्य में हीमोफीलिया की वंशागति का वर्ण...

    Text Solution

    |

  7. लिंग सहलग्न वंशागति पर टिप्पणी कीजिए।

    Text Solution

    |

  8. लिंग-सहलग्नी वंशागति क्या है? मनुष्य में हीमोफीलिया तथा वर्णान्धता की ...

    Text Solution

    |

  9. लिंग- सहलग्न लक्षण से आप क्या समझते हैं ? मनुष्यों में किन्ही दो लिंग-...

    Text Solution

    |

  10. एक स्त्री वर्णान्ध के जीन कि वाहक है उसका विवाह एक सामान्य पुरुष से कि...

    Text Solution

    |

  11. मानव में समजात गुणसूत्रों की संख्या होती है

    Text Solution

    |

  12. मनुष्य में गुणसूत्रों की संख्या होती है

    Text Solution

    |

  13. श्वसन से सम्बन्धित विकारों का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  14. मेण्डल के आनुवंशिकता के नियमों का उदाहरण सहित उल्लेख कीजिए।

    Text Solution

    |

  15. मेण्डलवाद पर विस्तृत टिप्पणी कीजिए।

    Text Solution

    |

  16. आनुवंशिकता क्या है? मेण्डल के प्रथम आनुवंशिक नियम को लिखिए।

    Text Solution

    |

  17. पादपों में पायी जाने वाली गतियों का वर्णन कीजिए |

    Text Solution

    |

  18. जाति की परिभाषा लिखिए।

    Text Solution

    |

  19. सुजननिकी की परिभाषा लिखिए। इसके अनुप्रयोग के निषेधात्मक एवं सकारात्मक ...

    Text Solution

    |

  20. सुजननिकी पर टिप्पणी लिखए।

    Text Solution

    |