Home
Class 12
BIOLOGY
आनुवंशिकता क्या है? मेण्डल के प्रथम आनुव...

आनुवंशिकता क्या है? मेण्डल के प्रथम आनुवंशिक नियम को लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जीवधारी अपने ही समान संतति को जन्म देते हैं "Like begets like"। सभी जीवधारियों में कुछ विशिष्ट लक्षण होते हैं, जो माता-पिता (जनकों-parents) से उनकी सन्तानों में पीढ़ी-दर-पीढ़ी पहुँचते रहते हैं। इन लक्षणों को आनुवंशिक या वंशागत लक्षण (hereditary characters) कहते हैं। जनकों से संतति में आनुवंशिक लक्षणों के संचारण या प्रेषण (transmission) को आनुवंशिकता (heredity) कहते हैं। यद्यपि संतति पूर्ण रूप से अपने जनक जैसी नहीं होती है, इनमें कुछ विभिन्नताएँ भी पायी जाती हैं। ये विभिन्नताएँ वातावरणीय या आनुवंशिक होती हैं। वातावरणीय विभिन्नताएँ वंशागत नहीं होती, जबकि आनुवंशिक विभिन्नताएँ वंशागत होती हैं।
जीव विज्ञान की वह शाखा जिसके अन्तर्गत आनुवंशिक लक्षणों की वंशागति (heredity) एवं विभिन्नताओं (variation) का अध्ययन किया जाता है, आनुवंशिकी (genetics) कहलाती है।
मेण्डल के आनुवंशिकता के नियम (Mendel.s Laws of Heredity)
(1) प्रभाविता का नियम (Law of Dominance)I
(2) पृथक्करण का नियम (Law of segregation)I
(3) स्वतन्त्र अपव्यूहन का नियम (Law of independent Assortment)।
वंशागति का गुणसूत्री मत (Chromosomal theory of inheritance)
मेण्डल को कोशिका विज्ञान (cytology) का ज्ञान नहीं था। उन्होंने आनुवंशिक लक्षणों को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में पहुँचाने के लिए कारक (factor) को उत्तरदायी माना था। फ्रेडरिक मीशर (Friedrich Miescher, 1869) ने केन्द्रक से, एक पदार्थ अलग किया जिसको उन्होंने न्यूक्लिन (nuclein) नाम दिया। बाद में अल्टमान हर्टविग (Altman Hertwig, 1889) ने अम्लीय प्रवृत्ति के कारपा इसे न्यूक्लिक अम्ल कहा। DNA तथा RNA न्यूक्लिक अम्ल हैं। गुणसूत्र न्यूक्लिक अम्ल से बनते हैं। गुणसूत्रों की खोज स्ट्रासबर्गर (Strasburger, 1875) ने की। इन्हें गुणसूत्र नाम वाल्डेयर (Waldeyer, 1888) ने दिया। सटन तथा बोवेरी (Sutton and Boveri, 1902) के अनुसार, आनुवंशिक लक्षणों की वंशागति या प्रेषण गुणसूत्रों के द्वारा ही होता है। इन्होंने वंशागति का गुणसूत्री सिद्धान्त 1902 में प्रस्तुत किया। जोहनसन (Johannsen, 1903) ने मेण्डल के कारकों के लिए जीन (gene) शब्द का प्रयोग किया और प्रतिपादित किया कि गुणसूत्रों पर जीन रेखीय क्रम में व्यवस्थित होते हैं। जीन लक्षणों के लिए उत्तरदायी होते हैं। जीन के नियन्त्रण में एन्जाइम्स का संश्लेषण होता है। एन्जाइम्स लक्षणों का नियन्त्रण एवं नियमन करते हैं। बीडल और टॉटम (Beadle and Tatum, 1941) के अनुसार, सामान्यतया एक जीन एक एन्जाइम का संश्लेषण करके एक इकाई लक्षणं का निर्धारण करता है। जीन को उसके भिन्न स्वभावों के कारण शरीर-क्रियात्मक इकाई (Unit of functions), पुनर्योजन इकाई (Unit of recombination) तथा उत्परिवर्तन इकाई (Unit of mutation) नाम दिए जाते हैं। जीन विशिष्ट फीनोटाइप लक्षण को प्रदर्शित करता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • वंशागति तथा विविधता के सिद्धान्त

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (TYPE-I))|37 Videos
  • वंशागति तथा विविधता के सिद्धान्त

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (TYPE-II))|27 Videos
  • वंशागति तथा विविधता के सिद्धान्त

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)|1 Videos
  • वंशागति के आण्विक आधार

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न )|21 Videos
  • विकास

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न )|38 Videos
CHITRA PUBLICATION-वंशागति तथा विविधता के सिद्धान्त-अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)
  1. मानव में समजात गुणसूत्रों की संख्या होती है

    Text Solution

    |

  2. मनुष्य में गुणसूत्रों की संख्या होती है

    Text Solution

    |

  3. श्वसन से सम्बन्धित विकारों का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  4. मेण्डल के आनुवंशिकता के नियमों का उदाहरण सहित उल्लेख कीजिए।

    Text Solution

    |

  5. मेण्डलवाद पर विस्तृत टिप्पणी कीजिए।

    Text Solution

    |

  6. आनुवंशिकता क्या है? मेण्डल के प्रथम आनुवंशिक नियम को लिखिए।

    Text Solution

    |

  7. पादपों में पायी जाने वाली गतियों का वर्णन कीजिए |

    Text Solution

    |

  8. जाति की परिभाषा लिखिए।

    Text Solution

    |

  9. सुजननिकी की परिभाषा लिखिए। इसके अनुप्रयोग के निषेधात्मक एवं सकारात्मक ...

    Text Solution

    |

  10. सुजननिकी पर टिप्पणी लिखए।

    Text Solution

    |

  11. मानव रुधिर वर्ग से आप स्या समझते हैं? इसका पता किस वैज्ञानिक ने लगाया ...

    Text Solution

    |

  12. रुधिर वर्ग से आप क्या समझते हैं? मनुष्य में यह कितने प्रकार के होते है...

    Text Solution

    |

  13. ABO रुधिर वर्ग की विस्तृत विवेचना कीजिए तथा उनकी वंशागति समझाइए।

    Text Solution

    |

  14. लिंग सहलग्न लक्षण किसे कहते हैं? लिंग प्रभावित और लिंग सीमित लक्षणों म...

    Text Solution

    |

  15. गुणात्मक विकल्पी से आप क्या समझते हैं? उदाहरण सहित समझाइए।

    Text Solution

    |

  16. मेण्डल के स्वतंत्र अपव्यूहन नियम की उदाहरण सहित व्याख्या कीजिए तथा प्र...

    Text Solution

    |

  17. लिंग-सहलग्न लक्षण क्या हैं? मनुष्य एवं ड्रोसोफिला में लिंग-सहलग्न लक्ष...

    Text Solution

    |

  18. बहुविकल्पी क्या है? A, B, O रुधिर वर्गों का वर्णन कीजिए तथा उनकी वंशाग...

    Text Solution

    |

  19. मेण्डल के स्वतन्त्र अपव्यूहन नियम की उदाहरण सहित व्याख्या कीजिए तथा प्...

    Text Solution

    |

  20. आधुनिक आनुवंशिकी का जन्मदाता कोण है ? पृथक्करण तथा स्वतंत्र अपव्यूहन न...

    Text Solution

    |