Home
Class 12
CHEMISTRY
[Ni(CO)(4)] तथा [NiCl(4)]^(2-) द्वारा कि...

`[Ni(CO)_(4)]` तथा `[NiCl_(4)]^(2-)` द्वारा किस प्रकार का चुम्बकीय व्यवहार अपेक्षित किया जाता है तथा क्यों?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

`[Ni(CO)_(4)]` में निकिल शून्य ऑक्सीकरण अवस्था तथा विन्यास `3d^(8) 4s^(2)` में है, जबकि `[NiCl_(4)]^(2-)` में यह +2 ऑक्सीकरण अवस्था तथा विन्यास `3d^(8) 4s^(0)` में है। CO लिगण्ड की उपस्थिति में निकिल के अयुग्मित d-इलेक्ट्रॉन युग्मित हो जाते हैं, परन्तु `CI^(-)` दुर्बल लिगेण्ड होने के कारण अयुग्मित इलेक्ट्रॉनों को युग्मित करने योग्य नहीं होता है।

अत: `[Ni(CO)_(4)]` में कोई अयुग्मित इलेक्ट्रॉन उपस्थित नहीं होता, इसलिए यह प्रतिचुम्बकीय है तथा `[NiCl_(4)]^(2-)` में अयुग्मित इलेक्ट्रॉनों की उपस्थिति के कारण यह अनुचुम्बकीय होता है। `sp^(3)` संकरण के कारण इनकी संरचना चतुष्फलकीय होती है।
Promotional Banner