Home
Class 12
CHEMISTRY
उपसहसंयोजन संख्या की परिभाषा लिखिए और [C...

उपसहसंयोजन संख्या की परिभाषा लिखिए और `[Cu(NH_(3))_(4)]SO_(4)` में कॉपर की ऑक्सीकरण संख्या ज्ञात कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

किसी संकुल में केन्द्रीय धातु के द्वारा लिगेण्ड के साथ बनाए गए उपसहसंयोजक आबन्धों की संख्या, धातु की उपसहसंयोजन संख्या या समन्वय संख्या कहलाती है। यदि संकुल यौगिक में केवल एकदन्तुक लिगेण्ड उपस्थित हों, तब धातु की उपसहसंयोजन संख्या = एकदन्तुक लिगण्डों की संख्या, परन्तु बहुदन्तुक लिगण्डों के उपस्थित होने पर, धातु की उपसहसंयोजन संख्या = लिगण्ड की दन्तुकता `xx` लिगण्डों की संख्या।
`[Cu(NH_(3))_(4)]SO_(4)` में कॉपर की ऑक्सीकरण संख्या निम्न प्रकार ज्ञात करते हैं -
माना कि `[Cu(NH_(3))_(4)]SO_(4)` में Cu की ऑक्सीकरण संख्या x है तो कॉपर की ऑक्सीकरण संख्या `+4 xx NH_(3)` की ऑक्सीकरण संख्या `+SO_(4)` आयन की ऑक्सीकरण संख्या = 0
`x +4 xx 0 + (-2)=0`
अत: `x = +2`
`[Cu(NH_(3))_(4)]SO_(4)` में कॉपर की ऑक्सीकरण संख्या = + 2 है।
Promotional Banner