Home
Class 12
CHEMISTRY
उपसहसंयोजन यौगिकों में उपसहसंयोजन समावयव...

उपसहसंयोजन यौगिकों में उपसहसंयोजन समावयवता को उदाहरण सहित समझाइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

उपसहसंयोजन समावयवता (Coordination isomerism)-किसी संकुल में उपस्थित भिन्न धातुओं की धनायनिक एवं ऋणायनिक उपसहसंयोजन सत्ता के मध्य लिगण्डों के अन्तरपरिवर्तन के कारण यह समावयवता उत्पन्न होती है। संकुल `[Co(NH_(3))_(6)][Cr(CN_(6))]` इसका एक उदाहरण है जिसमें `NH_(3)` लिगेण्ड `Co^(3+)` से बन्धित है तथा `CN^(-)` लिगेण्ड `Cr^(3+)` से। इसके उपसहसंयोजन समावयव `[Cr(NH_(3))_(6)][Co (CN)_(6)]` में `NH_(3)` लिगेण्ड `Cr^(3+)` से जुड़े हैं तथा `CN^(-)` लिगेण्ड `Co^(3+)` से।
Promotional Banner