Home
Class 12
CHEMISTRY
व्याख्या कीजिए - [Ni(CO)(4)] चतुष्फलकी...

व्याख्या कीजिए -
`[Ni(CO)_(4)]` चतुष्फलकीय है जबकि `[Ni(CN)_(4)]^(2-)` वर्ग समतली होता है।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

`[Ni(CO)_(4)]` मे निकिल शून्य ऑक्सीकरण अवस्था तथा विन्यास `3d^(8)4s^(2)` में है, जबकि `[Ni(CN)_(4)]^(2-)` में यह +2 ऑक्सीकरण अवस्था तथा विन्यास `3d^(8)4s^(0)` में है। CO लिगण्ड की उपस्थिति में निकिल के अयुग्मित d-इलेक्ट्रॉन युग्मित हो जाते हैं। `[Ni(CN)_(4)]^(2-)` में प्रत्येक संकरित कक्षक सायनाइड आयन से एक इलेक्ट्रॉन युग्म ग्रहण करता है। अयुग्मित इलेक्ट्रॉनों की अनुपस्थिति इसके प्रतिचुम्बकीय व्यवहार को स्पष्ट करती है। `dsp^(2)` संकरण के कारण यह समतल वर्गाकार तथा निम्न चक्रण संकुल होता है जबकि `[Ni(CO)_(4)]` चतुष्फलकीय होता है।
Promotional Banner