Home
Class 12
CHEMISTRY
क्रिस्टल क्षेत्र सिद्धान्त की सीमाएँ बता...

क्रिस्टल क्षेत्र सिद्धान्त की सीमाएँ बताइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

क्रिस्टल क्षेत्र मॉडल के द्वारा उपसहसंयोजन यौगिकों के बनने, उनकी संरचना, रंग तथा चुम्बकीय गुणों को एक सीमा तक सफलतापूर्वक समझाया जा सकता है, परन्तु इन अवधारणाओं से कि लिगेण्ड बिन्दु आवेश हैं, ऐसा प्रतीत होता है कि ऋणायन लिगेण्ड द्वारा d-कक्षकों का विपाटन सर्वाधिक होना चाहिए, जबकि ऋणायन लिगेण्ड वास्तव में स्पेक्ट्रोरासायनिक श्रेणी के निचले सिरे पर आते हैं। इसके अतिरिक्त यह सिद्धान्त लिगेण्ड तथा केन्द्रीय परमाणु के मध्य आबन्ध की सहसंयोजक प्रवृत्ति को स्पष्ट नहीं करता।
Promotional Banner