Home
Class 12
CHEMISTRY
गुणात्मक विश्लेषण में उदाहरण देते हुए जट...

गुणात्मक विश्लेषण में उदाहरण देते हुए जटिल यौगिकों के महत्त्व को समझाइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

क्षारीय मूलंकों के गुणात्मक विश्लेषण में विभिन्न जटिल यौगिकों के निर्माण का विशेष महत्त्व है जिनके रंगों की सहायता से क्षारीय मूलकों की पहचान की जा सकती है। इनके कुछ प्रमुख उदाहरण निम्नलिखित हैं -
(i) `Cu^(2+)` मूलक का परीक्षण इसकी अमोनिया के साथ अभिक्रिया से करते हैं। अभिक्रिया के फलस्वरूप नीले रंग का विलेयशील जटिल यौगिक का आयन टेट्राऐम्मीनकॉपर (II) आयन बनता है।
`Cu^(2+) +4NH_(3) to underset("नीला रंग")([Cu(NH_(3))_(4)]^(2+)`
(ii) तृतीय समूह में `Fe^(3+)` आयन पर परीक्षण `Fe^(3+)` लवण के विलयन में पोटैशियम फेरोसायनाइड विलयन मिलाकर किया जाता है। अभिक्रिया के फलस्वरूप फेरीफेरोसायनाइड का नीले रंग का जटिल यौगिक बनता है।
`4FeCl_(3) +3K_(4)[Fe(CN)_(6)] to underset("नीला रंग")(Fe_(4)[Fe(CN)_(6)]_(3)) +12KCl`
(iii) चतुर्थ समूह में `Ni^(2+)` लवण के विलयन में डाइमेथिल ग्लाइऑक्सिम मिलाने पर निकिल डाइमेथिल ग्लाइऑक्सीमेट जटिल यौगिक का गुलाबी रंग का अवक्षेप बनता है।

(iv) चतुर्थ समूह में `Zn^(2+)` लवण के विलयन को अम्लीकृत करके उसमें पोटैशियम फेरोसायनाइड मिलाने पर जिंक हेक्सासायनो फेरेट का नीले रंग का अवक्षेप जटिल यौगिक का बनता है।
`ZnCl_(2)+K_(4)[Fe(CN)_(6)] to underset("नीला रंग का अवक्षेप")(Zn_(2)[Fe(CN)_(6)]) +4KCl`
Promotional Banner
Recommended Questions
  1. गुणात्मक विश्लेषण में उदाहरण देते हुए जटिल यौगिकों के महत्त्व को समझाइ...

    Text Solution

    |

  2. BCl3 तथा C Cl4 योगिको का उदाहरण देते हुए जल के प्रति इनके व्यवहार के...

    Text Solution

    |

  3. अनुनाद की तीक्ष्णता' उदाहरण द्वारा समझाइए ।

    Text Solution

    |

  4. विगत वर्षों में आये हुए महत्त्व पूर्ण प्रश्नो के हल (भाग -02)

    Text Solution

    |

  5. नगर में बढ़ती भीड़-भाड़ के कारण परिवहन की जटिल समस्या के हल के लिए सड़कों ...

    Text Solution

    |

  6. अपनी कक्षा को आदर्श कक्षा का रूप देने के लिए अपने देते हुए प्रधानाचार्...

    Text Solution

    |

  7. किसी खींचे हुए तार में स्थितिज ऊर्जा |प्रत्यास्थता के व्यवहारिक उदाहरण

    Text Solution

    |

  8. UP Board#!#समाकलन के अनुप्रयोग#!#विगत वर्षों में आये हुए महत्त्व पूर्ण...

    Text Solution

    |

  9. आयनिक यौगिकों की संरचना, NEET में आये हुए questions

    Text Solution

    |