Home
Class 12
PHYSICS
एक व्यक्ति उससे 10 किमी दूरी पर स्थित दो...

एक व्यक्ति उससे 10 किमी दूरी पर स्थित दो खम्भों को अलग-अलग देखना चाहता है। इसके लिए खम्भों के बीच की न्यूनतम दूरी कितनी होनी चाहिए?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

यदि खम्भों के बीच की दूरी तथा खम्भों की मनुष्य से दूरी d है तो खम्भों द्वारा मनुष्य की आँख पर बनाया गया कोण
`theta = x/d` रेडियन
`=180/pi xx (x)/d ` डिग्री `=((180x)/(3.14d))^@`
चूँकि दूरी d = 10 किमी नियत है, अत: `theta prop x`
अर्थात् `theta` न्यूनतम होगा यदि x न्यूनतम हो।
हम जानते हैं कि दो वस्तुओं को अलग-अलग देखने के लिए वस्तुओं द्वारा आँख पर बनाया गया न्यूनतम कोण `(1/60)^@` होना चाहिए।
अर्थात् `theta_("min")=(1/60)^@` जबकि `theta_(min)=((180x_(min))/(3.14d))^@`
अतः `(180x_(min))/(3.14d)=1/60`
अथवा `x_(min)=(3.14d)/(180 xx60)=(3.14xx10)/(180xx60)` किमी
= 0.0029 किमी = 2.9 मीटर
Promotional Banner